Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 11 April 2025 5:30 PM IST
दिल्ली में मेयर और डिप्टी-मेयर चुनाव 25 को
दिल्ली में मेयर और डिप्टी-मेयर के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मतदान 25 अप्रैल को होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 21 अप्रैल है। यह चुनाव दिल्ली नगर निगम की सत्ता के लिए अहम माना जा रहा है। मतदान दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
- 11 April 2025 5:15 PM IST
हनुमान जयंती पर 57 साल बाद बन रहा पंचग्रही योग
हिंदु धर्म में हनुमान जयंती का अत्यधिक महत्व है और इस वर्ष यह पर्व 12 अप्रैल, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार हनुमान जयंती पर शनि 57 साल बाद पंचग्रही योग का निर्माण करने वाले हैं। इसी योग में हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जी को कलयुग में सबसे प्रभावशाली देवताओं में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि, हनुमान जी की पूजा करने से हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
- 11 April 2025 5:00 PM IST
‘नवकार दिवस’ पर पीएम मोदी से मिले मंत्र पर श्रीपाल लोढ़ा बोले, वह खुद में नालंदा विश्वविद्यालय हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'नवकार महामंत्र’ का जाप किया। इस दौरान उन्होंने 9 संकल्पों का भी जिक्र किया था, जिसका असर अब दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘नवकार दिवस’ पर मिले मंत्र के बारे में जोधपुर के उमा समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्रीपाल लोढ़ा ने आईएएनएस से खास बात की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद में नालंदा विश्वविद्यालय हैं।
- 11 April 2025 4:51 PM IST
हुर्रियत से जुड़े 12 संगठनों ने तोड़ा अलगाववाद से नाता, पीएम मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' सपने की जीत अमित शाह
कश्मीर घाटी में अलगाववादी संगठन हुर्रियत को बड़ा झटका लगा है। जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से खुद को अलग कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। उन्होंने दावा किया कि अब 12 संगठनों ने अलगाववाद से नाता तोड़ लिया है। इसके साथ ही उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के दृष्टिकोण की जीत बताया।
- 11 April 2025 4:40 PM IST
मंदिर वास्तुकला और पूजा पद्धतियों में कई रहस्य विद्यमान हैं मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स' के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 'ट्रांसम' के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही आर्किटेक्ट्स का विशेष महत्व रहा है। राजा भोज स्वयं बड़े वास्तुकार थे।
- 11 April 2025 4:30 PM IST
'पलायन रोको-नौकरी दो' यात्रा सिर्फ एक नाटक मदन सहनी
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गई है। युवा कांग्रेस द्वारा बिहार में 'पलायन रोको-नौकरी दो' यात्रा निकाली जा रही है। इस कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित एक मार्च में हिस्सा लेने के लिए राजधानी पटना पहुंचे। बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी ने कांग्रेस की 'पलायन रोको-नौकरी दो' यात्रा को नाटक बताते हुए कहा कि बिहार की जनता जानती है कि नीतीश कुमार की सरकार में युवाओं को कितनी नौकरियां मिली हैं।
- 11 April 2025 4:25 PM IST
निगम आयुक्त का रवैया पूरी तरह से उदासीन और जनविरोधी है सौरभ भारद्वाज
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा हमला बोला है। पार्टी के नेता और दिल्ली के प्रभारी सौरभ भारद्वाज और मेयर महेश कुमार ने एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी भेजा गया है।
- 11 April 2025 4:15 PM IST
आंध्र-तेलंगाना में सालेश्वरम जात्रा शुरू, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्रसिद्ध सालेश्वरम जात्रा शुक्रवार को शुरू हो गई। यह धार्मिक उत्सव 13 अप्रैल तक चलेगा। मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सहयोग करें। यह आयोजन जंगल क्षेत्र में होने के कारण कई सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
- 11 April 2025 4:11 PM IST
झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। साहिबगंज जिले के बरहेट में हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में वह झामुमो में शामिल हुए।
- 11 April 2025 3:50 PM IST
भारत ने बिली जीन किंग कप एशिया-ओसनिया ग्रुप 1 में हांगकांग के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल की
भारतीय टीम ने बिली जीन किंग कप एशिया-ओसनिया ग्रुप 1 में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए गुरुवार शाम को हांगकांग के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। एमएसएलटीए द्वारा आईटीएफ, एआईटीए और पीएमडीटीए के सहयोग से आयोजित यह टूर्नामेंट पुणे के महालुंगे बालेवाड़ी टेनिस कॉम्प्लेक्स में हो रहा है।
Created On :   11 April 2025 8:00 AM IST