Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 11 April 2025 8:02 PM IST
चीन ने दो नए विश्व जियो पार्क जोड़े
चीनी राष्ट्रीय वानिकी और चारागाह प्रशासन से पता चला कि चीन द्वारा अनुशंसित दो उम्मीदवार स्थलों, छिंगहाई में कंबुला और छोंगछिंग में युनयांग, को आधिकारिक तौर पर यूनेस्को विश्व जियो पार्क के रूप में अनुमोदित किया गया है। अब तक, चीन के विश्व जियो पार्कों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है और यह संख्या दुनिया में पहले स्थान पर बनी हुई है।
- 11 April 2025 8:01 PM IST
IPL 2025 - खत्म हुआ पहली पारी का पॉवर प्ले
आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले की पहली पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक पहले बल्लेबाजी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। टीम ने पहला विकेट सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का गंवाया था। वहीं, दूसरा विकेट सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र का खो दिया था।
- 11 April 2025 7:47 PM IST
IPL 2025 - CSK को चौथे ओवर की पहली गेंद पर लगा पहला झटका
आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेपॉक के मैदान पर पहले बल्लेबाजी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को चौथे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा। इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे गेंदबाज मोईन अली का शिकार हो गए। कॉनवे टीम के लिए केवल 12 रन बनाकर आउट हुए।
- 11 April 2025 7:24 PM IST
IPL 2025 - दोनों टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
कोलकाता नाइट राइडर्स
अंगकृष रघुवंशी, लवनिथ सुजीत सिसौदिया, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय।
चेन्नई सुपर किंग्स
दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, मथीशा पथिराना।
- 11 April 2025 7:19 PM IST
IPL 2025 - दोनो टीमों के प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोइन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
चेन्नई सुपर किंग्स
रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज।
- 11 April 2025 7:08 PM IST
IPL 2025 - KKR ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 25वां मुकाबला गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
- 11 April 2025 6:48 PM IST
IPL 2025 - 25वें मुकाबले में आमने-सामने हैं CSK और KKR
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 25वें मुकाबले में टूर्नामेंट की सफलतम टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले इस मैच की मेजबानी चेन्नई का ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम करने वाला है। लेकिन इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह टीम की कमान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में सौंप दी गई है।
- 11 April 2025 6:38 PM IST
इतिहास रचने के लिए तैयार भारत
भारत साल 2017 में खेले गए अंडर 17 फीफा वर्ल्ड कप के बाद फुटबॉल के एक अन्य बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। दरअसल, भारत उन सात देशों में से एक है जिन्होंने साल 2031 में आयोजित होने वाले एएफसी एशियाई कप की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की थी। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, साउथ कोरिया, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और किर्गिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बोली पेश की थी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए एक बड़ा दावेदार है। अगर एआईएफएफ को एएफसी एशिया कप 2031 के मेजबानी की जिम्मेदारी मिल जाती है तो ऐसा इतिहामस में पहली बार होगा जब भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
- 11 April 2025 6:11 PM IST
झारखंड में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा को ज्वाइन कर लिया है। सिदो-कान्हू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में वह झामुमो में शामिल हुए।
- 11 April 2025 5:45 PM IST
तमिलनाडु में BJP और AIADMK के बीच गठबंधन
तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बीच तमिलनाडु में बीजेपी और AIADMK ने विधानसभा चुनाव साथ में लड़ने का एलान किया है। दोनों दलों के बीच गठबंधन हो गया है। मिलनाडु की राजधानी चेन्नई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने के. अन्नामलाई और एआईएडीएमके के एडप्पादी पलानीस्वामी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
Created On :   11 April 2025 8:00 AM IST