Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 10 Feb 2025 5:00 PM IST
काशी में विद्वानों का संगम श्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महामहोपाध्याय स्वामी भद्रेशदास का भव्य सम्मान
वाराणसी, जो भारतीय संस्कृति और शास्त्रों की आध्यात्मिक एवं विद्या परंपरा का केंद्र रही है, एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनी। श्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वेदांत, दर्शन और शास्त्रों के ख्याति प्राप्त विद्वान महामहोपाध्याय स्वामी भद्रेशदास का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
- 10 Feb 2025 4:56 PM IST
आसियान देशों के पर्यटक समूह बिना वीजा के युन्नान के शिशुआंगबन्ना में प्रवेश कर पाएंगे
चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन ने सोमवार को इस बात की घोषणा की कि चीन के युन्नान प्रांत के शीशुआंगबन्ना में प्रवेश करने वाले आसियान देशों के पर्यटक समूहों के लिए वीजा-मुक्त नीति लागू की जाएगी।
- 10 Feb 2025 4:51 PM IST
नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
- 10 Feb 2025 4:32 PM IST
पत्नी की हत्या कर तीन बच्चे लेकर गायब हुआ पति
शाहजहांपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसके शव के ऊपर चादर डाल दी। इसके बाद युवक तीन बच्चे लेकर गायब हो गया।
- 10 Feb 2025 4:25 PM IST
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री शाह से की मुलाकात
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।
- 10 Feb 2025 4:17 PM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
भारतीय रुपया शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 87.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 87.91 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला था।
- 10 Feb 2025 4:08 PM IST
सेंसेक्स में 548 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23390 के नीचे बंद हुआ
देश का शेयर बाजार (Share Market) आज (10 फरवरी 2025, सोमवार) दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 548.39 अंक यानि कि 0.70 प्रतिशत गिरकर 77,311.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 178.35 अंक यानि कि 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,381.60 के स्तर पर बंद हुआ।
- 10 Feb 2025 4:03 PM IST
मोतिहारी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का दारोगा पैरवी करने पहुंचा एसपी कार्यालय, अरेस्ट
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक दारोगा को पैरवी करने के लिए पुलिस अधीक्षक के कार्यालय जाना भारी पड़ गया। दारोगा स्वयं एक मामले में आरोपी था और उसी की पैरवी करने वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय गया था, जहां तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दारोगा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में कार्यरत है।
- 10 Feb 2025 3:57 PM IST
FIIT JEE प्रबंधकों के खिलाफ दर्ज मामले का अपडेट
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि FIIT JEE प्रबंधकों के खिलाफ दर्ज मामले में इनके बैंक खातों का पता लगाकर 12 खातों में लगभग 11 करोड़ 11 लाख रुपए की धनराशि सीज कराई गई है। अन्य खातों का पता लगाया जा रहा है।
- 10 Feb 2025 3:52 PM IST
बीजेपी सांसद खंडेलवाल ने केजरीवाल को घेरा
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता द्वारा दिया गया जनादेश अरविंद केजरीवाल के लिए बहुत बड़ी सजा है क्योंकि उन्होंने 10 साल दिल्ली की उपेक्षा की थी। पंजाब की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। पंजाब की स्थिति भी ऐसी ही है। अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली को डुबोया, अब पंजाब की बारी है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी दिल्ली को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे थे लेकिन शायद वे दिल्ली की जनता का मूड नहीं भांप पाए, अगर आप काम नहीं करोगे तो उस राज्य की जनता आपको उखाड़ फेंकेगी, ये शाश्वत सत्य है।
Created On :   10 Feb 2025 8:00 AM IST