Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 10 Feb 2025 6:35 PM IST
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर हमास का जवाब
हमास ने सोमवार को कहा कि गाजा ऐसी संपत्ति नहीं जिसे खरीदा या बेचा जा सके, यह कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र का अभिन्न अंग है। फिलिस्तीनी ग्रुप का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के जवाब में आया जिसमें उन्होंने कहा था कि गाजा को खरीद रहा है और उसका स्वामित्व लेने के लिए प्रतिबद्ध है।
- 10 Feb 2025 6:21 PM IST
ना केवल धरती, चांद पर भी दिखा कोविड का प्रभाव
कोविड 19 महामारी ने दुनिया में काफी तबाही मचाई थी। लेकिन अब साइंटिस्ट ने दावा किया है कि ना केवल धरती इस खतरनाक वायरस ने चांद पर भी अपना प्रभाव डाला है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि कोविड की वजह से जब लॉकडाउन लगा था तब चांद का तापमान गिर गया था।
- 10 Feb 2025 6:05 PM IST
सीट पर खाना गिराना पड़ा भारी
बस की सीट पर खाना गिरा देना इतना भयावह हो सकता है ये किसी ने सोंचा नहीं होगा। दरअसल, दिल्ली के बवाना इलाके में एक रसोइये ने सीट पर खाना गिरा दिया। जिसकी वजह से गुस्साए बस चालक और उसके दो साथियों ने रसोइये को पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है जबकि दो अन्य फरार हैं।
- 10 Feb 2025 5:46 PM IST
इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका!
भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज गंवाने के बाद इंग्लिश टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के खिलाड़ी जैकब बेथेल को चोटिल होने की वजह से आगामी 19 फरवरी से शुरु होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है।
- 10 Feb 2025 5:28 PM IST
राष्ट्रपति ने बड़े हनुमान के दरबार में टेका मत्था, अक्षयवट और सरस्वती कूप का किया दर्शन
प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहुंचकर पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों के बीच उन्होंने संगम स्थल पर पूजा-अर्चना की और संगम की आरती भी उतारी। राष्ट्रपति यहां महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता की साक्षी बनीं।
- 10 Feb 2025 5:24 PM IST
SGPC की अंतरिम कमेटी का बड़ा फैसला
श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार की सेवाएं की समाप्त
- 10 Feb 2025 5:18 PM IST
पीएम मोदी के पेरिस पहुंचने से पहले राष्ट्रपति मैकों ने बांधे भारत की तारीफों के पुल
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘तकनीकी संप्रभुता’ के लिए प्रयास करेंगे। उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे से पहले आया। पीएम मोदी पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
- 10 Feb 2025 5:13 PM IST
परीक्षा पे चर्चा
पीएम मोदी का 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम विद्यार्थियों को चुनौतियों से निपटना सिखाता है राज्यपाल संतोष गंगवार
- 10 Feb 2025 5:05 PM IST
श्यामन पहली ब्रिक्स विशेष एयर लाइन ने दो वर्षों में 3 करोड़ से अधिक वस्तुओं का निर्यात किया
दक्षिण चीन के फुच्येन प्रांत के श्यामन शहर के कस्टम्स से सोमवार को मिली खबर के अनुसार, दो साल पहले, यानी 10 फरवरी 2023 को, ब्रिक्स विशेष एयर लाइन के शुभारंभ के बाद से, श्यामन कस्टम्स ने दो वर्षों में इस लाइन पर कुल 474 राउंड-ट्रिप उड़ानों की निगरानी की है, जिसमें 33,200 टन आयात और निर्यात माल और कुल 3 करोड़ 13 लाख 60 हजार क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स पार्सल विशेष लाइन पर निर्यात किए गए हैं।
Created On :   10 Feb 2025 8:00 AM IST