Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 10 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
10 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 10 Feb 2025 10:12 AM IST

    अहमदाबाद में सड़क हादसा

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से एक दंपत्ति की मौत हो गई और उनके दो बच्चे घायल हो गए- सफीन हसन, डीसीपी ट्रैफिक अहमदाबाद

  • 10 Feb 2025 10:04 AM IST

    INDIA गठबंधन के बारे में क्या बोले शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत?

    शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि NDIA गठबंधन में कांग्रेस हमारा बड़ा, वरिष्ठ और राष्ट्रीय सहयोगी दल है। राहुल गांधी हमारे नेता हैं। बड़े सदस्य की जिम्मेदारी होती है कि सबको संभालकर आगे लेकर जाएं। ये जिम्मेदारी AAP की भी थी, उन्हें भी बैठकर बात करनी चाहिए थी। अगर दोनों(AAP और कांग्रेस) बैठकर बातचीत करते तो शायद जिस तरह से भाजपा को जीत मिली उस तरह नहीं मिलती।  गठबंधन की राजनीति में अहंकार नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र में हमने भाजपा के साथ 25 साल तक गठबंधन में काम किया। अभी भी हम MVA के तौर पर काम करते हैं और हमें मालूम है कि हमें किस तरह से काम करना है। कांग्रेस को बड़े भाई के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बहुत संयम से निभाना चाहिए।

  • 10 Feb 2025 9:52 AM IST

    बिहार की मौजूदा सरकार ने किया अच्छा काम- सांसद प्रवीण खंडेलवाल

    भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली के बाद निश्चित रूप से बिहार में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA की मजबूत सरकार बनेगी। बिहार सरकार की मौजूदा सरकार ने भी बिहार में बहुत अच्छा काम किया है। पिछले 10 सालों में लोगों ने कई राज्यों में भाजपा को दूसरा मौका दिया है। हम बिहार में भी मजबूत सरकार बनाएंगे। 

  • 10 Feb 2025 9:46 AM IST

    डिप्टी सीएम येलहंका ने लिया एयरो इंडिया 2025 में हिस्सा

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार येलहंका वायुसेना स्टेशन पर आयोजित एयरो इंडिया 2025 में शामिल हुए। एयरो इंडिया 2025 का आयोजन 10 से 14 फरवरी तक किया जाना है और यह एशिया की शीर्ष एयरोस्पेस प्रदर्शनी का 15वां संस्करण है।

  • 10 Feb 2025 9:35 AM IST

    अमेरिका में स्टील-एल्यूमिनियम आयात पर 25 फीसदी लगेगा शुल्क, ट्रंप का बड़ा एलान

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने अमेरिका में सभी स्टील और एल्यूमिनियम आयातों पर 25 फीसदी का शुल्क लगाने की घोषणा की है। 

  • 10 Feb 2025 9:24 AM IST

    भारत की टिप्पणी पर भड़का बांग्लादेश!

     बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के आवास पर हुए हमले के बाद भारत ने घटना की निंदा की। जिसके बाद बांग्लादेश की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पड़ोसी मुल्क की अंतरिम सरकार का कहना है कि भारत का ऐसे आंतरिक मामलों में टिप्पणी करना ठीक नहीं है। 

  • 10 Feb 2025 9:15 AM IST

    पीए मोदी का फ्रांस दौरा, एआई शिखर सम्मेलन की करेंगे सह-अध्यक्षता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर फ्रांस के लिए रवाना होंगे, जहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट 2025 के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे। ये समिट 11 फरवरी को ग्रैंड पैलेस में आयोजित होगी। ऐसी ही समिट 2023 में ब्रिटेन और 2024 में साउथ कोरिया में आयोजित हुई थी।

  • 10 Feb 2025 9:09 AM IST

    भारतीय सेना ऊपरी इलाकों में कर रही है गश्त

    जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना के जवान बर्फ से ढके ऊपरी इलाकों में गश्त कर रहे हैं।

  • 10 Feb 2025 9:03 AM IST

    सैनिकों को हमने सीरिया से हो रही गोलीबारी का जवाब देने का दिया आदेश लेबनान

    लेबनानी सेना ने सीमावर्ती क्षेत्र में सीरिया की ओर से हो रही गोलीबारी के जवाब में हमले का आदेश अपने सैनिकों को दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में सेना ने रविवार को लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों में तोप से दागे जा रहे गोले के जवाब में कार्रवाई की पुष्टि की।

  • 10 Feb 2025 8:42 AM IST

    मनोहर लाल खट्टर ने केजरीवाल को घेरा

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केजरीवाल की आदत है, जब वह कुछ करने में विफल होते हैं तो दूसरों को दोष देते हैं। उन्होंने बयान दिया था कि अगर वह यमुना को साफ नहीं कर पाए तो 2025 में चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन वह यमुना को साफ नहीं कर पाए तो उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुना में जहर डाला है। यह बयान उन्हें बहुत महंगा पड़ा। अगर उन्होंने ऐसा बयान नहीं दिया होता तो वह 5-6 सीटें और जीत जाते। दिल्ली की 40% आबादी हरियाणा के लोग हैं

Created On :   10 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story