Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 10 Feb 2025 8:37 AM IST
सभी वादे किए जाएंगे पूरे- पविंदर सिंह नेगा का दावा
दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि सभी वादे पूरे किए जाएंगे। पीएम मोदी हमेशा अपनी गारंटी पूरी करते हैं। विधानसभा सत्र के दौरान कई गारंटियां लागू की जाएंगी।
- 10 Feb 2025 8:27 AM IST
उत्तराखंड सीएम पहुंचे प्रयागराज
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
- 10 Feb 2025 8:17 AM IST
हरियाणा का तापमान
हरियाणा का अधिकतम तापमान आज 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 10 Feb 2025 8:10 AM IST
जम्मू-कश्मीर का तापमान
जम्मू-कश्मीर का अधिकतम तापमान आज 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 10 Feb 2025 8:04 AM IST
दिल्ली का तापमान
दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   10 Feb 2025 8:00 AM IST