Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 10 Feb 2025 11:22 AM IST
दिल्ली
दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने किया इंटरस्टेट चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़
- 10 Feb 2025 11:07 AM IST
रोहित शर्मा का धुआंधार शतक के साथ फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है। रोहित ने अपनी हिटमैन इमेज के साथ न्याय करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली और एक बार चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। रोहित ने धुआंधार पारी खेलते हुए केवल 90 गेंदों पर 119 रन बनाए।
- 10 Feb 2025 10:59 AM IST
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने की आतिशी मार्लेना की तारीफ
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमें समझना चाहिए कि चुनाव एक बहुत ही लंबी प्रक्रिया है। बहुत से लोग अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। आतिशी एक मुख्यमंत्री के रूप में बहुत मेहनत कर रही थीं और दोहरी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।उन्होंने बहुत कठिन चुनाव भी लड़ा।
- 10 Feb 2025 10:46 AM IST
परीक्षा पे चर्चा
PM मोदी आज 11 बजे 'परीक्षा पे चर्चा ' के दौरान छात्रों से करेंगे बातचीत
- 10 Feb 2025 10:42 AM IST
दिल्ली चुनाव पर संजय राउत का बयान
गठबंधन में अहंकार नहीं होना चाहिए, AAP-कांग्रेस दोनों हार की जिम्मेदार: दिल्ली चुनाव पर संजय राउत
- 10 Feb 2025 10:37 AM IST
पंजाब से 'आप' की विदाई तय, लोग तंग आ चुके हैं मोहनलाल बडौली
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने सोमवार को आईएएनएस से बात करते हुए पंजाब की राजनीति और कांग्रेस द्वारा हरियाणा में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग पर टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब से भी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की विदाई होगी।
- 10 Feb 2025 10:32 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची प्रयागराज, कुछ ही देर में लगाएंगी संगम में डुबकी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ त्रिवेणी संगम पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी।
- 10 Feb 2025 10:27 AM IST
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर जेडीयू नेता नीरज कुमार का रिएक्शन
JDU नेता नीरज कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि एक लंबे अरसे बाद दिल्ली और केंद्र में एक ही दल की सरकार बनी है। ये जनादेश रेवड़ी की राजनीति के खिलाफ है। जेल में रहकर कोई भ्रष्ट आदमी सरकार, यह देश की जनता को मंजूर नहीं है।
- 10 Feb 2025 10:20 AM IST
राजनाथ सिंह ने दिया एयरो इंडिया के उद्घाटन पर संबोधन
एयरो इंडिया 2025 के उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस समय भारत में महाकुंभ चल रहा है। मुझे भी संगम में डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं समझता हूं कि एयरो इंडिया के रूप में आज से भारत में एक और महाकुंभ का प्रारंभ हो रहा है। जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ आत्म संधान का कुंभ है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ अनुसंधान का कुंभ है। जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ आंतरिक मजबूती पर ध्यान दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ हमारी बाहरी मजबूती पर ध्यान दे रहा है। जहां एक तरफ प्रयागराज का महाकुंभ भारत की संस्कृति को दर्शा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एयरो इंडिया का यह महाकुंभ भारत की शक्ति को दर्शा रहा है। जहां एक तरफ परंपरा और आध्यात्म का महाकुंभ चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पराक्रम का महाकुंभ चल रहा है।
Created On :   10 Feb 2025 8:00 AM IST