अपराध: पाकिस्तान राजधानी इस्लामाबाद में लगातार बढ़ रहीं अपराध की घटनाएं, चौंकाने वाले आंकड़ें

पाकिस्तान  राजधानी इस्लामाबाद में लगातार बढ़ रहीं अपराध की घटनाएं, चौंकाने वाले आंकड़ें
पाकिस्तान की राजधानी में अपराध की दर लगातार बढ़ रही है। इस्लामाबाद में साल 2024 में 900 से अधिक लोगों का अपहरण किया गया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

इस्लामाबाद, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी में अपराध की दर लगातार बढ़ रही है। इस्लामाबाद में साल 2024 में 900 से अधिक लोगों का अपहरण किया गया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

पिछले साल इस्लामाबाद 152 लोगों के साथ यौन उत्पीड़न या छेड़छाड़ के मामले भी सामने आए। यह आंकड़े इस्लामाबाद की सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाते हैं, जो पहले देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता था।

2024 में पाकिस्तान की राजधानी में अपहरण के रिकॉर्ड 891 मामले भी दर्ज किए गए इनमें किशोर लड़कियों (483), पुरुषों (306), लड़कों और 150 से अधिक महिलाओं के अपहरण के मामले शामिल हैं।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया, "सोन में अपहरण के 267 मामले, सदर में 214, ग्रामीण में 204, शहर में 127 और इस्लामाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों में 79 मामले दर्ज किए गए।"

मामलों का विश्लेष करने से पता चला कि इनमें संपत्ति, फिरौती, महिलाओं को शादी के लिए मजबूर करने और लोगों को बंधक बनाने के इरादे से अपहरण शामिल थे। किशोरों के अपहरण के कम से कम 60 मामले भी दर्ज किए गए।

स्थानीय निवासी सईदा रेशम मसूद ने कहा, "इस्लामाबाद को हमेशा देश का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता था, लेकिन अब यहां किसी के लिए भी सुरक्षित रहना मुश्किल हो गया है। अपहरण, हत्या, बलात्कार, डकैती और यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। पहले महिलाएं आसानी से बाहर जाती थीं, लेकिन अब वे घर से बाहर निकलने में डरती हैं।"

इससे भी अधिक परेशान करने वाली बात यह है कि पुलिस अधिकारी भी इन अपराधों में शामिल हैं। कुछ पुलिस अधिकारियों पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी हिरासत में नाबालिगों के साथ बलात्कार किया और मामले को रफा-दफा करने के लिए सबूतों के साथ छेड़छाड़ की। एक मामले में, पीआईएमएस के तीन जांच अधिकारियों और एक मेडिको-लीगल अधिकारी ने बलात्कार के आरोपी के खिलाफ सबूतों को नष्ट कर दिया और आरोपी के रक्त के नमूने बदल दिए। एक अन्य मामले में, एक पुलिस अधिकारी ने दो नाबालिगों का अपहरण कर उनका यौन उत्पीड़न किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jan 2025 6:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story