अंतरराष्ट्रीय: सीपीसी केंद्रीय समिति ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 95वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा
![सीपीसी केंद्रीय समिति ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 95वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा सीपीसी केंद्रीय समिति ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 95वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा](https://iansportalimages.s3.amazonaws.com/thumbnails/202502033318183.jpg)
बीजिंग, 3 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 95वीं वर्षगांठ पर बधाई देने के लिए वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति को एक संदेश भेजा।
बधाई संदेश में कहा गया है कि पिछले 95 वर्षों में, वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्रीय मुक्ति को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए वियतनामी लोगों को एकजुट कर उनका नेतृत्व किया है और समाजवादी निर्माण और सुधार में उल्लेखनीय और शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।
खास तौर पर वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की 13वीं कांग्रेस के बाद से, वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी ने पार्टी निर्माण और सुधार को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया है। वियतनाम ने राजनीतिक स्थिरता, सामाजिक शांति, जोरदार आर्थिक विकास और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय स्थिति हासिल की है।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच क्रांतिकारी मित्रता और मैत्रीपूर्ण सहयोग का एक लंबा इतिहास है। दोनों देशों की जनता क्रांतिकारी संघर्ष में एक-दूसरे का समर्थन करती हैं, समाजवादी निर्माण में हाथ से हाथ मिलाकर काम करती हैं, सुधार, खुलेपन और नवाचार के रास्ते पर आगे बढ़ती हैं तथा संयुक्त रूप से समाजवादी आधुनिकीकरण की यात्रा पर चलती हैं।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से दोनों पार्टियों और दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास को बहुत महत्व देती है और दोनों पार्टियों के सर्वोच्च नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमतियों को लागू करने के लिए वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ काम करने को तैयार है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 Feb 2025 9:35 PM IST