राष्ट्रीय: छत्तीसगढ़ में अब धान खरीदी 4 फरवरी तक

छत्तीसगढ़ में अब धान खरीदी 4 फरवरी तक
छत्तीसगढ़ में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब धान खरीदी चार फरवरी तक होगी।

रायपुर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब धान खरीदी चार फरवरी तक होगी।

छ्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए चार फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को चार फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Jan 2024 7:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story