UP हाफ एनकाउंटर: देवरिया में छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस ने मारी गोली, स्कूल से लौट रहीं 8वीं क्लास की छात्राओं से की थी छेड़खानी

देवरिया में छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस ने मारी गोली, स्कूल से लौट रहीं 8वीं क्लास की छात्राओं से की थी छेड़खानी
  • अस्पताल में इलाज जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के देवरिया में आठवीं क्लास की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपीयों का हाफ एनकाउंटर रविवार रात को किया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए गई उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के तौर पर पुलिस ने गोलियां चलानी पड़ी जो सीधे जाके दो आरोपियों के पैरों में लगी। जिसके बाद दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। अरेस्ट किए गए आरोपियों की पहचान रितिक यादव और धीरज पटेल के रूप में हुई है। दोनों मनचले थाना तरकुलवा के बंजरिया के रहने वाले हैं। वहीं, दो आरोपी इस समय पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

यह भी पढ़े -भोपाल में पकड़ाई करोड़ों की ड्रग्स, सीएम मोहन यादव बोले - 'म.प्र. सरकार सभी केंद्रीय एजेंसियों और प्रदेश सरकारों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध'

पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़

आपको बता दें कि, रविवार (6 सितंबर) की रात पुलिस को इंफॉर्मेशन मिली कि धीरज पटेल का बेटा राधाकृष्ण पटेल और रितिक यादव पुत्र दीनानाथ यादव सिरसिया घोठा के रास्ते कहीं जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंधी करने की कोशिश की तभी उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। बदले में पुलिस ने फायरिंग की जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने इनके पास से 2 तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

CCTV में कैद हुई छेड़छाड़ की घटना

दरअसल, छेड़छाड़ का यह मामला तरकुलवा क्षेत्र का है। शुक्रवार (4 अक्टूबर) को 8वीं क्लास में पढ़ने वाली दो छात्राएं पेपर देकर स्कूल से वापस लौट रहीं थीं। दोनों स्कूल से सिर्फ 500 मीटर ही दूर पहुंची थीं कि एक बाइक पर 4 मनचले वहां पहुंचे और बच्चियों को छेड़ना शुरू कर दिया। दोनो लड़कियां चिल्लाते हुए बचकर निकलने की प्रयास करते हुए खेत में गिर जाती हैं। हालांकि, चारों आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज देखकर पता चला कि 4 में से तीन आरोपियों के मुंह गमछे से बंधे हुए थे।

क्या कहना है स्थानीय लोगों का?

आपको बता दें कि, स्थानीय लोगों का कहना है कि देवरिया के थाना तरकुलवा इलाके में 005 ब्रदर्स नामक एक गैंग है जो अक्सर स्कूल जा-आ रही छात्राओं से छेड़छाड़ करता है।

Created On :   7 Oct 2024 3:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story