विश्व साइकिल दिवस: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम राइडर साइकिल रैली की शुरूआत की

- पर्यावरण को बचाना हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल मंत्रालय की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व साइकिल दिवस पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम राइडर साइकिल रैली की शुरूआत की। रैली के आयोजन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा आज दुनिया के बड़े बड़े शहरों में लोग गाड़ी छोड़कर साइकिल का रूख कर रहे हैं। लोग पर्यावरण को बचाना चाहते हैं। इस मौके पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ साथ इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, मनसुख मंडाविया और मीनाक्षी लेखी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से साइकिल रैली का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, मनसुख मंडाविया और मीनाक्षी लेखी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। pic.twitter.com/i73SfiMOI1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा लोग पर्यावरण को बचाना चाहते हैं
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व साइकिल दिवस पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम राइडर साइकिल रैली शुरू की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
उन्होंने कहा, "आज दुनिया के बड़े बड़े शहरों में लोग गाड़ी छोड़कर साइकिल का रूख कर रहे हैं। लोग पर्यावरण को बचाना चाहते हैं।" pic.twitter.com/B3QZ6Pcq27
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा साइकिल के प्रति जनता की जागरूकता बढ़ रही है। साइकिल प्रदूषण का समाधान भी है। इसलिए साइकिल चलाओ, खुश रहो
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर इस साइकिल रैली का आयोजन खेल मंत्रालय के द्वारा किया गया। साइकिल के प्रति जनता की जागरूकता बढ़ रही है। साइकिल प्रदूषण का समाधान भी है। इसलिए साइकिल चलाओ, खुश रहो: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया pic.twitter.com/f4PAFioRIm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा लोगों को साइकिल चलाना चाहिए। मौका मिलने पर मैं भी चलाता हूं। फिट इंडिया और अपने स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना आवश्यक है
आज विश्व साइकिल दिवस है इसलिए हज़ारो की संख्या में लोग जुटें और साइकिल चलाया लेकिन वैसे भी लोगों को साइकिल चलाना चाहिए। मौका मिलने पर मैं भी चलाता हूं। फिट इंडिया और अपने स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना आवश्यक है: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली pic.twitter.com/t0I9AxVF1w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
Created On :   3 Jun 2022 9:42 AM IST