- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya
- /
- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट को अब तक...
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट को अब तक दान में मिले 41 करोड़ रुपये

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के निर्माण के शुरू होने से पहले ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने अब तक 41 करोड़ रुपये का दान प्राप्त कर लिया है। इसमें धर्म गुरुओं द्वारा किए गए दान शामिल नहीं हैं, जिसमें परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती, जूना अखाड़ा के स्वामी अवधेशानंद गिरि, बाबा रामदेव और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं जो बुधवार को भूमि पूजन के मौके पर अयोध्या में मौजूद थे।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी के अनुसार, मंगलवार को जब रोजनामचा को अंतिम बार देखा गया था तब ट्रस्ट में कुल दान 30 करोड़ रुपये थे, मोरारी बाबू द्वारा 11 करोड़ रुपये का दान करने के बाद धनराशि बढ़कर 41 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, राशि में बुधवार को किए गए दान शामिल नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी लोगों ने राम मंदिर के लिए दान किया है।
Created On :   6 Aug 2020 2:30 PM IST