अयोध्या रेप मामला: रेप कांड में बुलडोजर की एंट्री, आरोपी के अवैध मल्टी कॉम्प्लेक्स पर चली JCB, दुकानें की गईं खाली

रेप कांड में बुलडोजर की एंट्री, आरोपी के अवैध मल्टी कॉम्प्लेक्स पर चली JCB, दुकानें की गईं खाली
  • अयोध्या रेप कांड के आरोपी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  • अवैध मल्टी कॉम्प्लेक्स पर चलाया बुलडोजर
  • दुकानें की गईं खाली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या रेप कांड के आरोपी सपा नेता मोईद खान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी के मल्टी कॉम्प्लेक्स पर जेसीबी बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। तीन बुलडोजर की मदद से मल्टी कॉम्प्लेक्स को तोड़ा दिया गया। प्रशासन कॉम्प्लेक्स में चल रही बैंक को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने का इंतजार कर रहा था। शिफ्टिंग होते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, अन्य प्रतिष्ठानों को भी खाली करवाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, मल्टी कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा अवैध बनाया गया था। इसकी जद में सरकारी बैंक भी आ रहा था। आपको बता दें कि, प्रशासन ने कॉम्प्लेक्स पर कार्रवाई करने से पहले अवैध हिस्सों में चल रही सभी दुकानों पर नोटिस चिपकाया था। जिसके बाद लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें खाली करनी शुरू कर दी थी। बुल्डोजर चलाने से पहले सुरक्षा के तमाम इंतजाम किया जा चुके थे। इससे पहले आरोपी नेता मोईद खान की बेकरी को भी जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुलडोजर एक्शन की वीडियो अपलोड कर जानकारी देते हुए लिखा- पुलिस और प्रशासन ने आरोपी सपा नेता के स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का अभियान चलाया।

यह भी पढ़े -कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सीआईएसएफ के 151 जवान होंगे तैनात

जानें पूरा मामला

अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ रेप किया था। दुष्कर्म के बाद गुनहगारों ने बच्ची का अश्लील वीडियो बनाया था। इसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उसका कई बार रेप किया। 2 महीने की गर्भवती होने के बाद पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा हुआ। पीड़िता के परिवार ने पुलिस से शिकायत की पर शुरू में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद हिंदू संगठन के साथ निषाद दल के लोगों ने विरोध किया जताया। लोगों का गुस्सा देख पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसकी बेकरी के कर्मचारी राजू को हिरासत में लिया।

Created On :   22 Aug 2024 11:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story