मौसम अपडेट: एमपी में आंधी-बारिश का दौर हुआ जारी, 40 के नीचे आया तापमान, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

एमपी में आंधी-बारिश का दौर हुआ जारी, 40 के नीचे आया तापमान, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल
  • एमपी में बारिश का दौर जारी
  • बारिश के चलते प्रदेश का गिरा तापमान
  • जल्द जारी हो सकता है लू का अलर्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के लोग भारी गर्मी और तीखी धूप से परेशान थे। तो अब लोगों को आंधी और पानी ने परेशान करके रखा हुआ है। प्रदेश में लगातार आंधी और पानी के चलते तापमान में भी कमी आई है। प्रदेश का तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। बता दें, इन दिनों करीब 4 मौसम प्रणालियां एक्टिव हो रही हैं, जिसके चलते ही प्रदेश के इकलौते हिलस्टेशन संभाग के जिलों में बारिश देखने को मिली है।

प्रदेश के तापमान में आई गिरावट

एमपी में भारी बारिश के चलते तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में आंधी-तूफान के दौर के शुरू होने से अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है। बीते दिनों प्रदेश के अधिकांश जिलों में जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया था, वही अब 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। बात करें बीते दिन के तापमान की तो, ग्वालियर में 36.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, नर्मदापुरम में 37.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 36.8 डिग्री सेल्सियस, खंडवा में 41.5 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में 40.8 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 32 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 38 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान के बारे में जानें तो ग्वालियर में 21.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, इंदौर में 23.1 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में 26 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 23 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 25.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसमें श्योपुर, मुरैना, शहडोल, दतिया, ग्वालियर, भिंड, अनूपपुर, नीमच, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, बालाघाट, मंडला, सिंगरौली, बैतूल, सिवनी, रायसेन, छिंदवाड़ा, विदिशा, पचमढ़ी, सीहोर के अलावा कई अन्य राज्य शामिल हैं।

तेज बारिश का अलर्ट कहां?

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को प्रदेश के करीब 50 जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। कई सारे जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जारी की गई है, जिसमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के अलावा भी कई अन्य जिले शामिल हैं।

Created On :   13 April 2025 11:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story