मौसम अपडेट: एमपी में दिख रहा चक्रवात 'फेंगल' का असर, कई सारे जिलों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम

- चक्रवात फेंगल का देखने मिल रहा असर
- नमी के चलते तापमान में हुई बढ़ोतरी
- जल्द पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एमपी में ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश की कई जगहों पर फेंगल का असर देखने मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, साथ ही ठंड भी कम हो गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में 1 से लेकर करीब 6 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसमें, भोपाल, उज्जैन, इंदौर के साथ और भी 20 जिले शामिल हैं। इसके अलावा करीब 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

चक्रवात का असर
एमपी की कई जगहों में चक्रवात फेंगल का असर दिख रहा है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, साथ ही मौसम में नमी आने की वजह से ठंड का असर कम हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई शहरों में बादल छाए रहना संभावित है। साथ ही, कई जिलों में बारिश भी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन रात में तापमान नॉर्मल हो सकता है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, फेंगल तूफान और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। जिसमें, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट के अलावा कुछ और जगहें भी शामिल हैं। बादल छाए रहने के साथ-साथ तापमान में बढ़ोतरी और गिरावट के अलावा बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़े -सोयाबीन एवं धान उपार्जन पर निगरानी के लिए मंत्री करें अपने-अपने क्षेत्र का दौरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कोल्ड वेव और फॉग का असर कब?
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के उत्तर-पश्चिम से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। इससे कई जगहों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही, प्रदेश में कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगेगी। इसका असर कुछ स्थानों पर ज्यादा देखने मिलेगा। जिसमें, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन के संभाग शामिल हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों के तापमान में भी भारी बदलाव आएगा, जिसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा और भी जगहें शामिल हैं।

यह भी पढ़े -देवेंद्र फडणवीस संभालेंगे राज्य की कमान, अजित पवार और एकनाथ शिंदे लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ
Created On :   5 Dec 2024 10:59 AM IST