क्या आपको भी है बेवजह शॉपिंग करने की आदत, हो सकती है ये बीमारी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अक्सर हम लोग फेस्टिवल का इंतजार करते हैं ताकि हमें शॉपिंग करने का मौका मिल सके। अक्सर घर की जरुरत का सामान कोई इलेक्ट्रानिक आइटन त्योहारों पर ही खरीदा जाता है। ज्यादातर लोग शॉपिंग को लेकर बहुत क्रेजी रहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका हर समय शॉपिंग का मन करता है। क्या आप जानते हैं हर समय बेवजह ही शॉपिंग का मन करना ओर बेवजह शॉपिंग करना एक बीमारी का रुप हो सकता है। जी हॉ... अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो आप एक तरह की बीमारी के शिकार हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं में यह बीमारी 3 प्रतिशत ज्यादा होती है। इसकी शुरुआत बहुत कम उम्र में ही शुरु हो जाती है। हालांकि यह बहुत ही कम देखा गया है कि 30 साल की उम्र के बाद किसी में यह लक्ष्ण दिखाई दें। इतना ही नहीं समय के साथ साथ इस बीमारी के लक्ष्ण भी बढ़ते चले जाते हैं।

इंग्लैंड के हेल्थकेयर ग्रुप ने ज्यादा शॉपिंग करने वाले लोगों इस लिस्ट में शामिल किया, जिन्हें इलाज की जरुरत है। बिना वजह के या जरूरत से ज्यादा शॉपिंग करने को एक तरह की बीमारी माना गया है। जिसे मेडिकल की दुनिया में कंपल्सिव बाइंग डिसऑर्डर या ओनियोमेनिया कहा जाता है। दुनिया भर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस बीमारी के शिकार रहते हैं लेकिन वो इसे पहचान नहीं पाते हैं। 2015 की रिपेार्ट के अनुसार विकासशील देशों में हर 20 में से 1 व्यक्ति इस बीमारी का शिकार होता है।
Created On :   8 Oct 2019 8:57 AM IST