South Korean President Impeachment: पहले गई कुर्सी, अब हो सकती है गिरफ्तारी, भ्रष्टाचार जांच कार्यालय ने दिए संकेत

- पहले गई कुर्सी, अब हो सकती है गिरफ्तारी
- भ्रष्टाचार जांच कार्यालय ने दिए संकेत
- देशद्रोह और भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्यांग ने रविवार को राजनीतिक उथल-पुथल को स्थिर करने के लिए संसद और सरकार के बीच एक एक खास प्रस्ताव रखा है। डेमोक्रेटिक पार्टी नेता ली जे-म्यांग ने यह प्रस्ताव तब रखा जब नेशनल असेंबली ने शनिवार 14 दिसंबर को राष्ट्रपति यूं सूक के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया था। बताते चलें, महाभियोग पास होने के बाद राष्ट्रपति यून सुक-योल को उनके पद से निलंबित कर दिया गया था।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल के निलंबित किए जाने के बाद उनकी जगह हान डक-सू ने कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाली। राष्ट्रपति यून को निलंबन के बाद कोरियन मीडिया के एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनके खिलाफ कथित देशद्रोह और विश्वासघात के आरोपों पर तेजी से जांच शुरु कर दी गई है। ऐसा भी माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
क्या होगी गिरफ्तारी?
अगर उनकी गिरफ्तारी की बात की जाए तो, जैसे-जैसे जांच की प्रकिया जारी है संभावनाएं जताई जा रही है कि जल्द ही वह गिरफ्तार हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यून गिरफ्तार होने वाले पहले राष्ट्रपति बन जाएंगे। बताते चलें, भ्रष्टाचार जांच कार्यालय ने उनकी गिरफ्तारी का संकेत देते हुए बताया कि अगर जांच में उनपर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो यून को गिरफ्तार किया जा सकता है या कोर्ट से उन्हें हिरासत में लेने की अनुमति मांगी जा सकती है।
किन आरोपों में घिरे हैं यून?
जानकारी के लिए बता दें, राष्ट्रपति यून सुक-योल पर देशद्रोह और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। उनपर ये आरोप इसलिए भी लगाए गए हैं क्योंकि उन्होंने इस महिने की शुरुआत में अचानक देश में मार्शल लॉ लगाने का ऐलान कर दिया था। नेशनल असेंबली के सांसदों ने यून के इस फैसले को गैरकानूनी और अव्यवस्थित बताया था।
Created On :   15 Dec 2024 10:41 PM IST