अपनों से ही घिरे पुतिन, रूस में शुरू हुआ यूक्रेन में हमले का विरोध

यूक्रेन और रूस विवाद अपनों से ही घिरे पुतिन, रूस में शुरू हुआ यूक्रेन में हमले का विरोध
हाईलाइट
  • सड़को पर विरोध प्रदर्शन करने उतरे लोगों को गिरफ्तार किया गया

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर  पुतिन के इशारों पर रूसी सेना ने हमला बोल दिया है। उनकी सेना ने यूक्रेन के एयरबेस को उड़ा दिया है। कई शहरों पर मिसाइलों से हमला भी किया गया है। बताया जा रहा है कि रूसी सेना अब यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस गयी है। सेना का सैन्य अभियान लगातार जारी है।   

 

रूस के द्वारा यूक्रेन पर किये गये हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का विरोध भी शुरू हो गया है। आपको बता दें रूस की राजधानी मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग शहर के साथ ही कई जगहों पर 24 फरवरी की रात को विरोध मार्च निकाला गया। युद्ध के विरोध में निकाले गए मार्च में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रूसी लोगों में यूक्रेन के समर्थन में रैलियां निकाली, और इस युद्ध को दूसरे विश्व युद्ध के बाद को सबसे काले अध्यायों में से एक बताया है। सेंट पीटर्सबर्ग शहर में एक रैली में एक रूसी महिला ने कहा है कि यह घृणित है उसके पास कोई शब्द नहीं है। लेकिन उनकी संवेदनाएं यूक्रेन के साथ हैं।

पुतिन को कहा हत्यारा 

वहीं एक शख्स ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को हत्यारा तक बता दिया और यह भी कहा कि रूस के लिए यह शर्म की बात है। पुतिन के बारे में उसने कहा कि यह आदमी आगे क्या करने वाला इसके बारे में कोई नहीं बता सकता है। 

हमें युद्ध नहीं चाहिए

आपको बता दें सड़को  पर विरोध प्रदर्शन करने उतरे लोगों को गिरफ्तार किया गया। रैली में शामिल हुए लोगों ने नारे लगाते हुए कहा कि हमें युद्ध नहीं चाहिए "यूक्रेन हमारा दुश्मन नहीं" है। 


 

Created On :   25 Feb 2022 7:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story