क्रिसमस के दिन रूस ने यूक्रेन पर 40 से अधिक मिसाइलें दागीं, त्योहार के दिन सहम गए यूक्रेनी नागरिक

- वार्ता नहीं युद्ध चाहते हैं पुतिन
- वार?~Mता नह?~@?~B य?~Aद?~Mध ?~Zाहत?~G ह?~H?~B प?~Aतिन
गौरतलब है कि बीते रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह युद्ध के मुद्दों पर वार्ता करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा उन्होंने यूक्रेन और उसके पश्चिमी साथी सहयोगियों पर बातचीत में शामिल नहीं होने का भी आरोप लगाया। पुतिन ने रशिया 1 टीवी चैनल पर एक इंटरव्यू में कहा कि, "हम स्वीकार्य समाधानों के बारे में शामिल सभी लोगों से बातचीत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह उन पर निर्भर है। हम बातचीत से इनकार करने वालों में से नहीं हैं, ऐसा वे कर रहे हैं।"
यूक्रेनवासियों को क्रिसमस नहीं मनाने दे रहे पुतिन
बता दें कि 25 दिसंबर के दिन पुतिन ने यूक्रेन को बातचीत करने के लिए कहा, लेकिन उस दिन रूसी आर्मी यूक्रेनी नागरिकों को क्रिसमस का त्योहार भी मनाने नहीं दे रहे थे। जिसके बाद यूक्रेन ने सोमवार को पुष्टि की कि क्रिसमस की रात को कई शहर में 40 से अधिक रूसी मिसाइलों से हमला किया गया।
वार्ता नहीं युद्ध चाहते हैं पुतिन
यूकेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के एक सलाहकार माइखाइलो पोडोलीक ने पुतिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुतिन को वास्तविकता पर लौटने की जरूरत है, केवल रूस ही एक ऐसा देश नहीं जो वार्ता करने के लिए तैयार है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "रूस ने अकेले ही यूक्रेन पर हमला किया और वह युक्रेनी नागरिकों को भी मार रहा है। इसलिए रूस बातचीत पर विश्वास नहीं रखता है, क्योंकि वो जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है।"
Created On :   26 Dec 2022 2:58 PM IST