माथे पर लिख दिया, मैने किया है लॉकडाउन का उल्लंघन !

Write on the forehead, I have violated the lockdown!
माथे पर लिख दिया, मैने किया है लॉकडाउन का उल्लंघन !
माथे पर लिख दिया, मैने किया है लॉकडाउन का उल्लंघन !
हाईलाइट
  • माथे पर लिख दिया
  • मैने किया है लॉकडाउन का उल्लंघन !

भोपाल, 29 मार्च (आईएएनएस)। कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में महानगरों में काम की तलाश में गए परिवार अफरा-तफरी में अपने गांव लौट रहे हैं और पुलिस उन्हें अनोखी सजा दे रही है। कहीं डंडे चल रहे हैं, तो कहीं माथे तक पर सजा लिखी जा रही है।

मामला बुंदेलखंड के छतरपुर का है, यहां एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश से होता हुआ मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पहुंचा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी ने उस युवक के माथे पर कलम से लिख दिया, मैने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, मुझसे दूर रहना।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की आईएएनएस पुष्टि नहीं करता, मगर इस वीडियो में जो नजर आ रहा है वह अमानवीयता की इंतहां को दर्शाता जरूर है।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने गए प्रवासी मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट मुंह बाये खड़ा है। ऐसे में ये लोग जल्द से जल्द अपने घर लौट जाना चाहते हैं। इसी क्रम में कई बार प्रशासन उनकी भरसक मदद करने की कोशिश करता है तो कई बार सख्ती भी बरतनी पड़ रही है।

Created On :   29 March 2020 4:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story