फूड सेक्टर: इस साल फूड सेक्टर में होंगे ये बदलाव, हेल्थ को दिया जाएगा महत्व

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। इस साल हर क्षेत्र में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में फूड सेक्टर भी कहां पीछे रहने वाला था। फूड सेक्टर में भी इस बार आपकी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए है। ताकि आप स्वस्थ जीवन शैली जी सकें। आइए जानते हैं उन बदलाव के बारे में।
पफ्ड और पॉप्ड स्नैक्स
बार-बार लगने वाली भूख शांत करने के लिए लोग हेल्थ-कॉन्शियस कंज्यूमर पौष्टिक खाने को महत्व देंगे, जो उनकी व्यस्त जीवनशैली में फिट हो सके। स्नैकिंग मार्केट बढ़ा है। स्नैकिंग का तरीका भी बदला है। अब जिस तरह के स्नैक्स पसंद किए जा रहे हैं वे ज्यादा पौष्टिक हैं। पॉप्ड विकल्प बढ़ेंगे। प्लांट बेस्ड प्रोटीन बार्स रेडी-टू- ईट प्रोटीन होगा।
नो शुगर
कंफेक्शनरी ब्रैंड्स गिल्ट-फ्री खाने को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्ट्स में शक्कर की मात्रा कम कर रहे हैं। कुछ ब्रैंडस शक्कर की जगह स्वीटनर का उपयोग कर रहे हैं। स्टीविया युक्त पीनट बटर इस रेंज में नया है। कैडबरी जल्द ही अपनी चॉकलेट्स में लगभग 30 प्रतिशत तक शक्कर कम कर सकता है।
हर साल बर्बाद होता है इतना खाना
हर साल दुनिया में लगभग 4.3 बिलियन टन खाना बर्बाद होता है। 2025 तक आंकड़ा 2.2 बिलियन पहुंच सकता है।
Created On :   4 Jan 2020 12:01 PM IST