Health: वजन कम करने के लिए रोज पिएं ये जूस, मिलेंगे कई लाभ

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अगर आप अपने बढ़े हुए वजन और बैली फेट से परेशान हैं, तो आप इन जूस का नियमित सेवन करें। इन जूस को अपनी डाइट में शामिल करने से आपके शरीर का वजन कम होगा। साथ ही बैली फेट भी घटेगा। आइए जानते हैं इन जूस के बारे में।
यह भी पढ़े: शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है किशमिश, डाइट में जरुर करें शामिल

करेले के एक गिलास जूस में 17 कैलोरी होती है। इससे शरीर की शुगर काफी कंट्रोल में रहती है। यह शुगर के पेशेंट के लिए भी फायदेमंद है।

गाजर के जूस की तरह अनार का जूस भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अनार के एक गिलास जूस में 54 कैलोरी होती है। यह वजन कम करने में सहायक है।

इस जूस में कैलोरी काफी कम होती है। इसमें विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। गाजर के जूस में मौजूद ये तत्व वजन कम करने में मदद करते हैं। एक गलास गाजर के जूस में कम से कम 39 कैलोरी होती है।

खीरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी काफी कम होती है। एक गिलास खीरे के जूस में मात्र 16 कैलोरी होती है। यह फैट बर्न करने और पेट के लिए अच्छा माना जाता है।

यह जूस पेट संबंधी परेशानी के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके एक गिलास जूस में 15 कैलोरी होती है। यह हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर से फेट बर्न करता है।
Created On :   5 Feb 2020 3:48 PM IST