प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाएं करें इन चीजों से परहेज
डिजिटल डेस्क। हर मां चाहती है कि गर्भ में पल रहा उसका बच्चा हष्ट-पुष्ट और तंदुरुस्त पैदा हो, जिसके लिए वह अपने खान-पान से लेकर हर एक चीज का पूरा ख्याल भी रखती है, लेकिन जाने-अनजाने या जानकारी के अभाव में कई वे ऐसी चीजों का सेवन भी कर लेती हैं जो गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है या उनका मिसकैरेज भी हो सकता है। इसलिए एक प्रेग्नेंट महिला को खाने-पीने से जुड़ी हर एक जानकारी होना बहुत जरुरी होता है। चलिए जानते है कि गर्भावस्था के दौरान आपको किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाओं को कच्चा अंडा खाना घातक साबित हो सकता है, क्योंकि कच्चे अंडे में सालमोनेला बैक्टीरिया होता है और इससे आपको फूड प्वॉयजनिंग भी हो सकती है, जो बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है।

गर्भवती महिलाओं को चाइनीज फूड की भी मनाई होती है, क्योंकि इसमें एमएसजी यानी मोनो सोडियम गूलामेट होता है जो फीट्स के विकास के लिए नुकसानदायक होता है। कई बार इसके सेवन से जन्म के बाद बच्चे के अंदर कई डिफेक्ट्स भी दिखाई दे सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं को सीमित मात्रा में नमक का सेवन करना सही रहता है, नमक के अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर, शरीर में सूजन जैसी खरतनाक समस्याएं हो सकती हैं।

अल्कोहल यानी शराब का सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास पर गहरा असर करती है, इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान शराब का सेवन बिल्कुल भी न करें।

प्रेग्नेंट महिला को कच्चे पपीते के सेवन से मना किया जाता है, क्योंकि इसके सेवन से गर्भपात होने का खतरा होता है।
Created On :   8 July 2019 1:45 PM IST