वजन कम करने के लिए रोजाना करें पपीते का सेवन, होंगे ये फायदे

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। पपीता हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही पेट की कई बीमारियों को दूर भगाता है। अगर आप अपने वजन को वजन कम करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत लाभकारी है। क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जिससे आपका वजन तेजी से कम होता है। आइए जानते हैं उन गुणों के बारे में।
पपीता सिर्फ मोटापा ही कम नहीं करता, बल्कि इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। अगर आपको कब्ज की तकलीफ है तो आपको नियमित रुप से पपीते का सेवन करना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार 100 ग्राम पपीते में 43 ग्राम कैलोरी होती है। पपीता खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। 100 ग्राम पपीते में 0.47 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है।
वहीं फाइबर की बात की जाए तो 100 ग्राम पपीते में 1.7 ग्राम फाइबर होता है। 100 ग्राम पपीते में 10.82 ग्राम कार्बोहाइड्रेड और 7.8 ग्राम शुगर की मात्रा होती है। इसलिए मोटापा कम करने के लिए आप नियमित रुप से पपीते का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम, पौटेशियम और मैग्नेशियम की मात्रा भी पाई जाती है।
बता दें 100 ग्राम पपीते में 182 ग्राम पौटेशियम होता है। यही वजह है कि यह हमारी पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कोलेस्ट्रोल की मात्रा भी बहुत कम होती है, इसलिए इसके सेवन से हृदय रोग नहीं होते। इसमें मौजूद फाइबर खाने को पचाता है और कब्ज से राहत देता है।
इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा पर निखार आता है। पपीते में विटामिन ए, सी और के की मात्रा होती है जो संक्रमण से बचाती है। इसलिए सौंदर्य प्रसाधन में इसका उपयोग किया जाता है।
Created On :   18 Dec 2019 11:47 AM IST