भारत मे संक्रमित लोगों की संख्या 979 पहुंची

Number of infected people reached 979 in India
भारत मे संक्रमित लोगों की संख्या 979 पहुंची
भारत मे संक्रमित लोगों की संख्या 979 पहुंची
हाईलाइट
  • भारत मे संक्रमित लोगों की संख्या 979 पहुंची

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर रोज इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब तक 979 हो गई है।

इसमें 867 लोग अभी संक्रमित है। जबकि देश में अभी तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 86 लोग इस बीमारी से निजात पा चूके हैं या इनको अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

उधर विश्व भर में इस बीमारी की चपेट में 6 लाख 45 हजार 956 लोग आ चुके हैं। जिसमे कि 29, 979 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 49,644 नये मामले शामिल हैं।

अकेले अमेरिका में 116,326 मामले आ चुके हैं। जिसमें से 1,943 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली में भी 92,472 लोग इस बीमारी से प्रभावित हुए हैं , जिसमे 10,023 लोगों इस बीमारी की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

चीन में बीमारी धीरे धीरे कंट्रोल में आती दिख रही है। चीन में अब तक 81,394 लोग इस बीमारी की चपेट में आये हैं , जिसमे 3,295 लोग दम तोड़ चुके हैं। अच्छी बात है कि यहां पिछले 24 घन्टे में सिर्फ 54 नये मामले सामने आए हैं।

स्पेन में इस वायरस की चपेट में अब तक 72,248 लोग आ चुके हैं । जिमसें की 5,812 लोग मौत की मुँह में समा चुके हैं।

जर्मनी में 56,202 मामले सामने आए , जिमसें 403 लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान में 35,408 मामले सामने आए हैं , जिसमें 2,517 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्ऱांस में भी इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 32,964 पहुंच गई है। यहां1,995 लोगों की मौत हो चुकी है।

979 मरीजों में 931 भारतीय नागरिक और 48 विदेशी नागरिक शामिल हैं जो इस बीमारी से प्रभावित हैं।

घातक कोरोनावायरस मामलों में महाराष्ट्र और केरल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलावा आंध्र प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़ और जम्मू और कश्मीर जैसे राज्यों में उछाल देखा गया।

तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और राजस्थान में भी कई मामले सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हवाई अड्डे पर 15,24,266 यात्रियों की जांच की गई है।

Created On :   29 March 2020 12:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story