कोविड-19 : संरा ने अमेरिका को 250000 सर्जिकल मास्क दिए

- कोविड-19 : संरा ने अमेरिका को 250000 सर्जिकल मास्क दिए
संयुक्त राष्ट्र, 29 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने (यूएन) आमतौर पर गरीब देशों को स्वास्थ्य सहायता देने की अपनी छवि के उलट, इस बार दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक अमेरिका को 250,000 सर्जिकल मास्क दान किए हैं।
कोरोना ने गरीब देशों की तुलना में अब तक अमीर देशों को अधिक प्रभावित किया है। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लेसियो ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शहर के स्वास्थ्यकर्मियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दान स्वीकार कर लिया।
उन्होंने कहा, मैं संयुक्त राष्ट्र को उनके बहुत जरूरी दान के लिए धन्यवाद देता हूं। इस लड़ाई में न्यूयॉर्क के लोग और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय एक साथ खड़े हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि ये मास्क, न्यूयॉर्क शहर में चिकित्सा पेशेवरों को दिए जाएंगे, जो कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए बिना थके साहस, निस्वार्थ के साथ काम कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क शहर में शनिवार रात तक कोरोना के 30,765 कन्फर्म मामले सामने आ चुके थे और शहर को स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षा संबंधी चीजों की किल्लत का सामना करना पड़ा है।
Created On :   29 March 2020 4:30 PM IST