International Yoga Day 2021: आयुष मंत्रालय की प्रतियोगिता जीतने वाले को मिलेगा 25 हजार का ईनाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नियमित योग करना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। साल 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस साल योग दिवस का थीम हैं, "बी विद योग, बी, एट होम" यानी "योग के साथ रहें, घर पर रहें"। वहीं पिछले साल योग दिवस की थीम थीं,"घर पर रहकर योग करें।" खास बात तो ये हैं कि, इस बार आयुष मंत्रालय की प्रतियोगिता में आप हिस्सा ले सकते है। दरअसल, आयुष मंत्रालय ने योग दिवस पर गाना बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया है। इसके लिए आप 21 जून तक गाना भेज सकते हैं और प्रतियोगिता जीतने वाले विजेता को 25 हजार का ईनाम मिलेगा।
क्या हैं आयुष मंत्रालय की प्रतियोगिता
आयुष मंत्रालय ने योग दिवस पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया हैं और बड़ी संख्या में लोगों को गाना भेजने के लिए आमंत्रित किया है। मंत्रालय के अनुसार, आपका गाना मात्र 25-30 सेकंड का होना चाहिए और भारतीय संविधान के अनुसार किसी आधिकारिक भाषा में होना चाहिए। इतना ही नहीं गाने के जरिए आपको योग के फायदें का भी जिक्र करना होगा। साथ ही योग तरफ करने के लिए लोगों को प्रेरित भी करना होगा। इतना ही नहीं आप गाने में इम्यूनिटी से जुड़ी कुछ बातों को भी जोड़ सकते है।
कैसे लें प्रतियोगिता में हिस्सा
आपको अपना गाना हाई क्वालिटी में रिकॉर्ड करके किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि, साउंड क्लाउड, यू ट्यूब गूगल ड्राइव में अपलोड करना होगा। इन सबके अलावा पब्लिक कमेंट के साथ आपको गाने की लिंक पोस्ट करने के साथ-साथ पीडीएफ फॉर्मेट में गाने की स्क्रिप्ट अपलोड करना अनिवार्य है। बता दें कि, जीतने वाले को 25 हजार का ईनाम दिया जाएगा।
Created On :   20 Jun 2021 4:46 PM IST