Coronavirus Outbreak: महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक हो रहे संक्रमित, आंकड़ों से सामने आई जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में Coronavirus (कोरोनावायरस) को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है। बावजूद इसके बीते दिनों में इस महामारी से संक्रमित मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। Covid-19 (कोविड- 19) ने भारत में अब तक 149 लोगों की जान ले ली है। जबकि 5000 मरीज से अधिक अभी अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। हैरानी की बात यह कि इससे संक्रमितों में महिलाओं के मुकाबले पुरुष मरीजों की संख्या अधिक है। यानी कि कोरोना के निशाने पर पुरुष हैं।
आंकड़ों से पता चलता है कि अब तक हुई कुल मौत और संक्रमित मरीजों में पुरुष मरीज अधिक शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो अब तक कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले कुल लोगों में 76 % पुरुष और 24 % महिलाएं शामिल हैं।
स्मार्टफोन से फैल सकता है Covid 19, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स
पुरुष और महिलाओं का प्रतिशत
मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार, अब तक कोरोनावायरस से हुई कुल मौतों में पुरुषों का प्रतिशत 73 है तो महिलाओं का 23 फीसदी। बता दें कि बीते दिनों मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने बताया था कि किस आयु के लोग इस महामारी से संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमित पुरुष और महिलाओं का प्रतिशत
अग्रवाल के अनुसार देश में अब तक मिले संक्रमितों में 47% की उम्र 21 से 40 साल के बीच की है, जबकि 34% मरीज 41 से 60 उम्र के बीच के मिले। वहीं 60 साल से ऊपर के 17% मरीज हैं। 0 से 20 साल के बीच सिर्फ 7% मामले देखे गए हैं।
Google पर कोरोनावायरस से जुड़ी जानकारी कर रहें हैं सर्च? तो सावधान
पुरुष और महिलाओं की मौत का आंकड़ा
वहीं बात करें इससे मरने वाले लोगों की उम्र को लेकर, तो इनमें 63% की उम्र 60 साल से अधिक रही। वहीं 37% की उम्र 60 साल से कम रही। 30% की उम्र 40 से 60 साल के बीच रही। जबकि 7% की उम्र 40 साल से कम रही।
Created On :   7 April 2020 2:23 PM IST
Tags
- कोरोनावायरस
- भारत में कोरोनावायरस के केस
- कोविड 19 इंडिया
- कोविड 19 अपडेट
- कोरोनावायरस इंडिया अपडेट
- कोरोना वायरस डेटा भारत
- स्वास्थ्य मंत्रालय डेटा ऑन कोरोनावायरस
- कोरोनावायरस
- भारत में कोरोनावायरस के केस
- कोविड 19 इंडिया
- कोविड 19 अपडेट
- कोरोनावायरस इंडिया अपडेट
- कोरोना वायरस डेटा भारत
- स्वास्थ्य मंत्रालय डेटा ऑन कोरोनावायरस