Summer Season: गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए करें ये 4 घरेलू उपाए

डिजिटल डेस्क। अप्रैल का महीने शुरू होने के साथ ही चिलचिलाती धूप से लोग परेशान है। वहीं गर्म हवाओं के चलने से लू का खतरा भी बढ़ने लगा है। जिससे स्किन के अलावा कई तरह की बीमारियों आपको घेरने लगती है। देर तक गर्मी का सामना करने से हमारी एनर्जी डाउन होने लगती है। हीट स्ट्रोक यानी लू लगने की मुख्य वजह डिहाइड्रेशन है, इसलिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिनकी मदद से आप लू लगने से बच सकते हैं।

छाछ और लस्सी का रोजाना सेवन करने से आप खुद को हीट स्ट्रोक या लू लगने से बचा सकते हैं।

गर्मियों में कई लोग लू से बचने के लिए इमली का पानी या इमली पना पीना पसंद करते है क्योंकि इससे शरीर को गर्मी नहीं लगती है। इमली के रस में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

ट्रडिशनल चाइनीज मेडिसिन के अनुसार, मूंग दाल को हीट स्ट्रोक के लिए बेहद कारगर माना जाता है। आप इन्हें 1 या दो कप पानी में उबाल लें और जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद वह पानी पी लें। गर्मी के दिनों में रोजाना इस ड्रिंक को पिएं।

गर्मियों में अक्सर लू लगने की समस्या हो जाती है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए प्याज का रस पीना चाहिए। इसके अलावा तलवों पर भी इसका रस लगाने से काफी फायदा होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और लू का असर भी कम हो जाता है।
Created On :   14 April 2019 10:25 AM IST