Street Food: अगर आप हैं स्ट्रीट फूड के शौकीन! तो हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बाहर का खाना किसे नहीं पसंद होता और जब बात स्ट्रीट फूड की हो तो मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप भी स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं तो थोड़ा संभल जाएं। क्योंकि स्ट्रीट फूड खाने में तो बहुत मजा आता है। लेकिन यह अपने साथ पोषण आहार नहीं, बल्कि बीमारियां लेकर आता है। स्ट्रीट फूड खाने से आप कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।
यह भी पढ़े: बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उनकी डेली लाइफ में शामिल करें ये आसन, सेहत भी रहेगी दुरुस्त

स्ट्रीट फूड में ज्यादातर मैदे का इस्तेमाल किया जाता है। मैदा स्वास्थ्य के लिए जहर माना जाता है। मैदे से ब्लड शुगर से लेकर डाइबीटीज एवं हार्ट की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

स्ट्रीट फूड के सेवन से पेट में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इसे गंदे पानी के साथ एक ही तेल में बार-बार बनाया जाता है। मसाले से लेकर हर सामग्री मिलावटी होती है। इससे आपका मन तो खुश हो सकता है, लेकिन पेट नहीं।

बाहर के खाने में नमक की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ जाता है। इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही आप डायरिया और कालरा जैसी बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं।

फुटपाथ पर बनने वाले खाने में धूल मिट्टी के कण भी होते हैं, जो बाद में कैंसर का कारण बन सकते है। आपने अक्सर फुटपाथ पर बन रहे पकौड़ों और समोसो को देखा होगा। इसे यूं ही बिना ढके रख दिया जाता है। जिससे इस पर बैक्टीरिया अपना हमला बोल देते हैं। यह स्वास्थ के लिए बहुत खतरनाक है।
Created On :   27 Feb 2020 8:43 AM IST