आगामी स्मार्टफोन: Vivo V50 Lite 4G गूगल प्ले कंसोल पर हुआ स्पॉट, डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ

Vivo V50 Lite 4G गूगल प्ले कंसोल पर हुआ स्पॉट, डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ
  • Vivo V50 Lite 5G वर्जन के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • 4G और 5G वेरिएंट ने FCC सर्टिफिकेशन पास कर लिया है
  • कर्व्ड-एज OLED स्क्रीन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) अपनी वी सीरीज का नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन का नाम वीवो वी 50 लाइट 4जी (Vivo V50 Lite 4G) है। हाल ही में इस हैंडसेट को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से इसकी डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। इसे Vivo V50 Lite 5G वर्जन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि, यह फोन Vivo V40 Lite 4G का सक्सेसर होगा जिसे सितंबर 2024 में 5G वेरिएंट के साथ पेश किया गया था। फिलहाल, जानते हैं Vivo V50 सीरीज से जुड़ी नई अपडेट के बारे में...

Vivo V50 Lite 4G लीक डिजाइन

Xpertpick के अनुसार, Vivo V50 Lite 4G को गूगल प्ले कंसोल पर देखा है। इसका मॉडल नंबर V2441 है। कहा जा रहा है कि 4G और 5G दोनों ही वेरिएंट ने FCC सर्टिफिकेशन पास कर लिया है।

Google Play कंसोल लिस्टिंग के अनुसार, Vivo V50 Lite 4G पैनल के ऊपरी बाएं कोने पर एक वर्टिकल पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाई देता है। कैमरा आइलैंड में दो सेंसर और एक स्क्वरकल ऑरा लाइट यूनिट है।

Vivo V50 Lite 4G के फ्रंट पैनल में पतले बेजल हैं और फ्रंट कैमरे के लिए ऊपर की तरफ एक सेंटर्ड होल-पंच स्लॉट है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को दाएं किनारे पर रखा गया है। लिस्टिंग में हैंडसेट गोल्डन कलर ऑप्शन में दिखाई देता है।

Vivo V50 Lite 4G लीक स्पेसिफिकशन

रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V50 Lite 4G में कर्व्ड-एज OLED स्क्रीन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। डिस्प्ले में 1,080 x 2,392 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होने की उम्मीद है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी हो सकती है।

इस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा और यह फोन Android 15 के साथ OriginOS स्किन के साथ आ सकता है। Vivo V50 Lite 5G वर्जन लगभग समान डिजाइन के साथ आ सकता है।

Created On :   1 March 2025 5:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story