आगामी फोल्डेबल फोन: Samsung Galaxy Z Fold 6 का रेंडर हुआ लीक, रियर पैनल का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy Z Fold 6 का रेंडर हुआ लीक, रियर पैनल का हुआ खुलासा
कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लीक रेंडर में स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप को दिखाया है गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 के कवर स्क्रीन का एक रेंडर लीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) जल्द अपना नया फोल्डेबल हैंडसेट बाजार में उतारेगी। यह फोन गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 (Galaxy Z Fold 5) का सक्सेसर होगा। हाल ही में इससे जुड़ी कई लीक्स सामने आई हैं। इसका नाम गैलेक्सी (Galaxy Z Fold 6) है, जिसका रेंडर भी हाल ही में लीक हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को जुलाई में एक गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 के साथ पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में...

लीक रिपोर्ट की पुष्टि नहीं

आपको बता दें कि, Samsung Galaxy Z Fold 6 से जुड़ी अब तक कई सारी लीक रिपोर्ट सामने आई हैं। जिसमें इस फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी गई है। लेकिन, अब तक हैंडसेट या इससे जुड़े फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

लीक ​रेंडर में क्या कुछ खास

हाल ही में Galaxy Z Fold 6 का रेंडर लीक हुआ है, जिससे इसका डिजाइन सामने आया है। लीक में से एक में, टिपस्टर आइस यूनिवर्स (@universeice) ने मौजूदा गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के पास में कथित सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 के कवर स्क्रीन का एक रेंडर शेयर किया है। लीक हुए रेंडर में वर्तमान जेनरेशन के फोल्डेबल फोन के गोल की बजाय स्क्वैड, बॉक्सी किनारों को दिखाया गया है। देखा जाए तो यह डिजाइन सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के समान है।

वहीं एक एक्स यूजर एंथोनी (@thegalox_) ने एक टिपस्टर का हवाला देते हुए एक और रेंडर लीक किया है। जिसमें एक बड़ा सर्कुलर रियर कैमरा सिस्टम देखने को मिल रहा है। टिपस्टर द्वारा शेयर किए गए रेंडर से पता चलता है कि पीछे के कैमरे अभी भी वर्टिकल रूप से अलिग्न हैं। इस रेंडर में हैंडसेट के किनारे भी गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 पर की तुलना में अधिक फुल दिखाई देते हैं।

Created On :   1 Jun 2024 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story