आगामी स्मार्टवॉच: Samsung Galaxy Watch FE सपोर्ट पेज लाइव हुआ, जल्द लॉन्च होने का संकेत

Samsung Galaxy Watch FE सपोर्ट पेज लाइव हुआ, जल्द लॉन्च होने का संकेत
  • मॉडल नंबर SM-R861 को देखा गया है
  • TDRA वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है
  • गैलेक्सी वॉच FE मॉनीकर के साथ लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी सैमसंग इन दिनों एक नई डिवाइस पर काम कर रही है, जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में गैलेक्सी वॉच एफई (Galaxy Watch FE) से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन सामने आई थी। वहीं अब सैमसंग गैलेक्सी वॉच FE सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। माना जा रहा है कि, यह गैलेक्सी वॉच 4 का रिफ्रेश्ड वर्जन के रूप में आ सकती है, जिसे अगस्त 2021 में पेश किया गया था।

बता दें कि, कंपनी अनपैक्ड इवेंट में अपने कई नए डिवाइस लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 (Samsung Galaxy Z Fold 6), Z फ्लिप 6 (Z Flip 6) और गैलेक्सी रिंग (Galaxy Ring) के लॉन्च होने की उम्मीद है। फिलहाल, जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी वॉच FE से जुड़ी जानकारी के बारे में...

Samsung Galaxy Watch FE

हाल ही में, कुछ रीजनल आधिकारिक सैमसंग वेबसाइटों पर एक नई सैमसंग गैलेक्सी वॉच के लिए सपोर्ट पेज लाइव हुए। पेज पर दिए गए मॉडल नंबर से पता चलता है कि यह गैलेक्सी वॉच FE हो सकती है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी वॉच के आधिकारिक सपोर्ट पेज यूके और लैटिन अमेरिका की सैमसंग वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-R861 को देखा गया है। इस मॉडल नंबर को पहले TDRA वेबसाइट पर देखा गया था, जहां इसे गैलेक्सी वॉच FE मॉनीकर के साथ लिस्ट किया गया था।

गैलेक्सी वॉच के सपोर्ट पेज पर आने से इसके जल्द ही लॉन्च होने का इशारा मिलता है। इससे पहले FCC लिस्टिंग से पहले पता चला था कि, सैमसंग गैलेक्सी वॉच FE में 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं एंड्रॉइड हेडलाइंस की पिछली रिपोर्ट से पता चलता है कि Galaxy Watch FE अमेरिका, वैश्विक और कोरियाई बाजारों में उपलब्ध होगी।

कब होगी लॉन्च?

सैमसंग गैलेक्सी वॉच FE को सैमसंगग अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी वॉच 7 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह इवेंट जुलाई में आयोजित किया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी की ओर से अपनी आगामी स्मार्टवॉच एफई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Created On :   3 Jun 2024 6:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story