- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Poco F7 ग्लोबल वेरिएंट EEC...
आगामी स्मार्टफोन: Poco F7 ग्लोबल वेरिएंट EEC सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च
- F7 प्रो और पोको F7 अल्ट्रा शामिल हो सकते हैं
- मॉडल नंबर 25053PC47G के साथ देखा गया है
- इसमें 'G' से ग्लोबल वेरिएंट का पता चलता है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको (Poco) जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपनी नई सीरीज एफ 7 (Poco F7) को लॉन्च कर सकती है। बीते कई दिनों से इसकी लीक खबरें सामने आ रही हैं। जिसके अनुसार, इस सरीज में दो हैंडसेट पोको F7 प्रो (Poco F7 Pro) और पोको F7 अल्ट्रा (Poco F7 Ultra) शामिल हो सकते हैं। हाल ही में पोको F7 के ग्लोबल वर्जन को एक सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है, जो यूरोप में इसकी उपलब्धता का संकेत देता है। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी अन्य तानकारी...
Poco F7 ग्लोबल वेरिएंट EEC लिस्टिंग
द टेक आउटलुक की एक रिपोर्ट के अनुसार, पोको F7 को मॉडल नंबर 25053PC47G के साथ यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC) डेटाबेस पर देखा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नोटिफिकेशन नंबर KZ0000009843 के साथ नजर आता है और लिस्टिंग से पता चलता है कि सर्टिफिकेशन 31 दिसंबर, 2034 तक वैध रहेगा।
मॉडल नंबर में 'G' से पता चलता है कि यह Poco F7 का ग्लोबल वेरिएंट है। EEC लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन यूरोपीय बाजारों में उपलब्ध होगा। हालांकि, इससे हैंडसेट के किसी अन्य स्पेसिफिकेशन या फीचर का पता नहीं चलता है।
Poco F7 के संभावित और लीक फीचर्स
बीते दिनों सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वेनिला Poco F7 Redmi Turbo 4 जैसे ही फीचर के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसे जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट में 6.67-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें समें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिल सकता है। Poco F7 में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
आगामी फोन Android 15-आधारित HyperOS 2.0 के साथ शिप किया जा सकता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8400-अल्ट्रा चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 6,550mAh की बैटरी हो सकती है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं सुरक्षा के लिए, हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
Created On :   3 Feb 2025 2:49 PM IST