न्यू साउंडबार: Panasonic Soundbars भारत में डॉल्बी डिजिटल प्लस सपोर्ट के साथ हुए लॉन्च, कीमत 12990 रुपए से शुरू

Panasonic Soundbars भारत में डॉल्बी डिजिटल प्लस सपोर्ट के साथ हुए लॉन्च, कीमत 12990 रुपए से शुरू
  • SC-HTS160GWK में डॉल्बी डिजिटल प्लस ऑडियो सपोर्ट नहीं है
  • SC-HTS600GWK और 400GWK में डॉल्बी डिजिटल प्लस सपोर्ट है
  • साउंडबार प्रीसेट EQ मोड के साथ टच और रिमोट कंट्रोल भी देते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी पैनासोनिक (Panasonic) ने भारत में साउंडबार की नई रेंज लॉन्च की है। इनमें SC-HTS600GWK, SC-HTS400GWK और SC-HTS160GWK मॉडल शामिल हैं। इनमें से लोअर-एंड पैनासोनिक SC-HTS160GWK एक 2.1-चैनल सिस्टम है और यह डॉल्बी डिजिटल प्लस ऑडियो को सपोर्ट नहीं करता है। जबकि, SC-HTS600GWK और SC-HTS400GWK मॉडल 5.1-चैनल ऑडियो आउटपुट और डॉल्बी डिजिटल प्लस सपोर्ट के साथ आते हैं।

साउंडबार प्रीसेट EQ मोड के साथ-साथ टच और रिमोट कंट्रोल भी देते हैं। कंपनी के अनुसार, साउंडबार 600W तक आउटपुट प्रदान करते हैं और ब्लूटूथ 5.3, HDMI, USB और ऑप्टिकल सहित कई कनेक्टिविटी विकल्पों को सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Panasonic Soundbars कीमत

भारतीय बाजार में पैनासोनिक SC-HTS160GWK साउंडबार की कीमत 12,990 रुपए, वहीं SC-HTS400GWK मॉडल की कीमत 23,990 रुपए और SC-HTS600GWK की कीमत 34,990 रुपए तय की गई है। इन्हें ब्लैक कलर में पेश किया गया है और यह देश में आधिकारिक ई-स्टोर, ई-कॉमर्स साइटों, पैनासोनिक स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Panasonic Soundbars की स्पेसिफिकेशन

पैनासोनिक SC-HTS600GWK और SC-HTS400GWK साउंडबार 5.1-चैनल ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं। जिसमें एक साउंडबार, एक सबवूफर और दो सराउंड स्पीकर यूनिट शामिल हैं। दोनों ही डॉल्बी डिजिटल प्लस ऑडियो का सपोर्ट करते हैं। इस बीच, पैनासोनिक SC-HTS160GWK में साउंडबार और सबवूफर के साथ 2.1-चैनल ऑडियो आउटपुट है और यह 160W आउटपुट प्रदान करता है।

जबकि SC-HTS600GWK और SC-HTS400GWK साउंडबार क्रमशः 600W और 400W का आउटपुट प्रदान करते हैं। साउंडबार 20Hz से 20,000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पांस रेंज का सपोर्ट करते हैं। पैनासोनिक SC-HTS600GWK, SC-HTS400GWK और SC-HTS160GWK साउंडबार टच सपोर्ट के साथ LED डिस्प्ले से लैस हैं। इनमें से प्रत्येक में 17-की रिमोट कंट्रोल भी है।प्रीसेट EQ मोड में म्यूजिक, मूवी, न्यूज और नाइट शामिल हैं। वे ब्लूटूथ 5.3, HDMI, USB और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं।

Created On :   26 Feb 2025 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story