- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Oppo Watch X2 हुई लॉन्च, इसमें है...
न्यू स्मार्टवॉच: Oppo Watch X2 हुई लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 चिपसेट और 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले

- 16 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है
- यह स्मार्टवॉच WearOS 5 के साथ आती है
- स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 चिपसेट से लैस है वॉच
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने अपनी नई स्मार्टवॉच को चीन सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसका नाम वॉच (एक्स2 Oppo Watch X2) है। इसमें 1.5 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह पावर सेव मोड में 16 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
इस स्मार्टवॉच को सिंगापुर में SGD 499 (करीब 30,000 रुपए) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे लावा ब्लैक और समिट ब्लू कलर ऑप्शन में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं इस वॉच की स्पेसिफिकेशन...
Oppo Watch X2 स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में 1.5 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 460x460 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 2,200 निट्स और 310ppi पिक्सल डेनसिटी है। इसमें टाइटेनियम अलॉय बेजेल्स के साथ 2D सैफायर क्रिस्टल कवर है।
ओप्पो वॉच X2 वियर OS 5.0 पर चलती है और इसमें मालिकाना रियल-टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम (RTOS) शामिल है। यह वियरेबल BES2800BP MCU के साथ स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 चिपसेट से लैस है और इसमें 32GB रैम है। नई वॉच X2 में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकर, साथ ही डेली एक्टिविटी रिमाइंडर हैं।
यह केवल 60 सेकंड में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और कलाई के टेंप्रेचर जैसे प्रमुख मेट्रिक्स का इंस्टेंट हेल्थ असेसमेंट प्रदान करने के लिए 60S हेल्थ चेकअप फैसिलिटी प्रदान करता है। इस डेटा को जोड़े गए फोन पर OHealth ऐप पर एक्सेस किया जा सकता है। इसमें ECG रीडिंग की निगरानी के लिए EKG इलेक्ट्रोड की सुविधा है।
यह स्लीप एपनिया और अनियमित श्वास जैसी समस्याओं की पहचान करने का दावा करती है। इसमें टेंशन लेवल के बारे में जानकारी देने के लिए हार्ट रेट वैरायबिलिटी (HRV) जैसे फीचर्स शामिल हैं।Watch X2 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है। इसमें MIL-STD-810H स्थायित्व और IP68-रेटेड बिल्ड है। यह Google मैप्स और Google वॉलेट तक पहुंच के साथ आता है और इसमें Google फास्ट पेयर का सपोर्ट है।
वॉच एक्स2 में 648mAh की बैटरी है और दावा किया गया है कि स्मार्ट मोड में मानक उपयोग के लिए यह 120 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। पावर सेवर मोड में इसे 16 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।
Created On :   21 Feb 2025 2:33 PM IST