आगामी स्मार्टफोन: OnePlus Ace 3 Pro को मिला 3C सर्टिफिकेशन मिला, जुलाई में हो सकता है लॉन्च

OnePlus Ace 3 Pro को मिला 3C सर्टिफिकेशन मिला, जुलाई में हो सकता है लॉन्च
  • 3C सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर दिया गया है
  • आगामी हैंडसेट में 100W चार्जर दिया जा सकता है
  • कंपनी ने स्मार्टफोन को लेकर जानकारी नहीं दी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी वनप्लस (OnePlus) अपने नए हैंडसेट ऐस 3 प्रो (Ace 3 Pro) पर काम कर रही है। इसको लेकर लगातार लीक खबरें सामने आ रही हैं। वहीं बीते दिनों इस एक हैंडसेट को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। यहां फोन का मॉडल नंबर दिया गया है, लेकिन नाम का कोई उल्लेख नहीं है। लेकिन, इस माना जा रहा है कि, यह Ace 3 Pro है।

लीक रिपोर्ट्स में स्मार्टफोन से जुड़ी कई अहम जानकारी भी सामने आईं। खबरों की मानें तो इस हैंडसेट को जुलाई के महीने तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, OnePlus Ace 3 Pro को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी अब तक कंपनी द्वारा शेयर नहीं की गई है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में...

3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

OnePlus Ace 3 Pro को लेकर अब तक कई सारी लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिली है। वहीं चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर एक नया स्मार्टफोन देखा गया है और माना जा रहा है कि यह OnePlus Ace 3 Pro है। यहां हैंडसेट को PJX110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

US FCC और भारत के BIS की तरह, 3C पर सर्टिफिकेशन मिलने के बाद यह पक्का माना जा रहा कि स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। हालांकि, यहां स्मार्टफोन का नाम नहीं दिया गया है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट में इसे OnePlus Ace 3 Pro बताया जा रहा है। 3C सर्टिफिकेशन से इसके कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं, जिसके अनुसार आगामी हैंडसेट में 100W चार्जर दिया जा सकता है।

OnePlus Ace 3 Pro के लीक और संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इस फोन में 24GB LPDDR5x रैम के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इसमें 1TB स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें वनप्लस ऐस 2 प्रो की तरह ही पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। जिसमें 50MP का सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

Created On :   1 Jun 2024 12:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story