न्यू कलर वेरिएंट: Moto G85 5G मैजेंटा कलर ऑप्शन में हुआ टीज, जल्द दो नए रंगों में हो सकता है लॉन्च

Moto G85 5G मैजेंटा कलर ऑप्शन में हुआ टीज, जल्द दो नए रंगों में हो सकता है लॉन्च
  • फोन को चौथे मैजेंटा रंग विकल्प में आने के लिए टीज किया है
  • एक रिपोर्ट के अनुसार, एक नया ग्रीन शेड भी मिल सकता है
  • नए कलर वेरिएंट की लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा नहीं की है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी लेनोवो (lenovo) के स्वामित्व वाले मोटोरोला (Motorola) ने इस साल जुलाई में मोटो जी85 5जी (Moto G85 5G) को लॉन्च किया था। वहीं कंपनी अब इस हैंडसेट को नए कलर वेरिएंट में लाने की तैयारी में है। दरअसल, हाल ही में फोन को चौथे मैजेंटा रंग विकल्प में आने के लिए टीज किया गया है। इसके अलावा एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, हैंडसेट को एक नया ग्रीन शेड भी मिल सकता है।

हालांकि, कंपनी ने अब तक नए कलर वेरिएंट की लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा नहीं की है। लेकिन, एक रिपोर्ट के अनुसार, इसे फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि, Moto G85 5G को तीन रंगों में लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं इस फोन की खूबियों के बारे में...

Moto G85 5G के नए रंग वेरिएंट

Moto G85 5G को नए Viva मैजेंटा रंग में लॉन्च करने के लिए टीज किया गया है। आगामी वेरिएंट को Flipkart पर लिस्ट किया गया है और यह Motorola India साइट पर भी देखा गया है। ई-कॉमर्स साइट पर इस फोन को लिस्ट करने के साथ ही "जल्द ही आ रहा है" लिखा हुआ नजर आ रहा है। लेकिन, यहां सटीक लॉन्च की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हैंडसेट के इस नए कलर वेरिएंट को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जो 27 सितंबर को शुरू होने वाला है।

इसके अलावा 91मोबाइल्स की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटो जी85 5जी एक नए हरे रंग में भी लॉन्च होगा। बात करें वर्तमान की तो हैंडसेट तीन रंगों - कोबाल्ट ब्लू, ऑलिव ग्रीन और अर्बन ग्रे में उपलब्ध है।

Moto G85 5G की भारत में कीमत

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन भारत में 17,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। इस कीमत में 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपए है। टीज किए गए विवा मैजेंटा विकल्प को भी इसी तरह की कीमतों पर Flipkart पर लिस्ट किया गया है।

Created On :   19 Sept 2024 12:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story