आगामी स्मार्टफोन्स: Moto G55 5G और Moto G35 5G भारत में जल्द होंगे लॉन्च, कलर ऑप्शन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Moto G55 5G और Moto G35 5G भारत में जल्द होंगे लॉन्च, कलर ऑप्शन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन हुए लीक
  • दोनों फोन तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाएंगे
  • G55 5G में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगी
  • G35 ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में मिलेगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) भारत में जल्द ही अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च करने वाली है। दोनों ही जी- सीरीज के तहत लाए जाएंगे और इनका नाम मोटो जी5 5जी (Moto G55 5G) और मोटो जी35 5जी (Moto G35 5G) है। हाल ही में एक लीक रिपोर्ट में आगामी स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की जानकारी शेयर मिली है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि दोनों फोन तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाएंगे।

बता दें कि, Moto G54 और G34 5G को पिछले साल लॉन्च किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है आगामी हैंडसेट (Moto G55 5G और G35 5G) और सक्सेसर मॉडल हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अब तक नए G सीरीज फोन लॉन्च करने की अपनी योजना की घोषणा नहीं की है। फिलहाल, जानते हैं इससे जुड़ी लीक रिपोर्ट के बारे में...

Moto G55 5G और Moto G35 5G की लीक जानकारी

इन दोनों ही स्मार्टफोन को लेकर टिपस्टर सुधांशु अंभोरे (@Sudhanshu1414) ने 91मोबाइल्स के साथ मिलकर जानकारी लीक की है। जिसके अनुसार, Moto G55 5G में 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी। इसे तीन कलरवे- ग्रे, ग्रीन और पर्पल में उपलब्ध कराया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, फोन अतिरिक्त फिनिश, मेमोरी और स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध हो सकते हैं।

वहीं बात करें Moto G35 5G की तो इसे 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट, 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट में बाजार में उतारा जा सकता है। इसे ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है।

गीकबेंच पर आया नजर

आपको बता दें कि, Moto G35 5G को पहले गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट और IMEI डेटाबेस में देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार, यह Unisoc T760 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। साथ ही इसमें 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

Created On :   22 Aug 2024 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story