न्यू लैपटॉप: Microsoft Surface और Surface Pro इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 2 चिपसेट के साथ हुए लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Microsoft Surface और Surface Pro इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 2 चिपसेट के साथ हुए लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
  • सर्फेस लैपटॉप दो साइज में आता है
  • प्रो में LCD और OLED का विकल्प है
  • इंटेल कोर अल्ट्रा 7 268V प्रोसेसर है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपनी Copilot+ PC लाइनअप में नए एडिशन के रूप में सर्फेस (Surface) और सर्फेस प्रो (Surface Pro) लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 2 प्रोसेसर से लैस हैं। इनमें से सर्फेस लैपटॉप दो साइज 13.8-इंच और 15-इंच में आता है, जबकि सर्फेस प्रो में LCD और OLED का विकल्प मिलता है।

बात करें कीमत की तो, Surface लैपटॉप की कीमत भी 1,499.99 डॉलर (करीब 1,30,045 रुपए) है। वहीं Surface Pro की कीमत भी 1,499.99 डॉलर (करीब 1,30,000 रुपए) से शुरू होती है।

Microsoft Surface लैपटॉप स्पेसिफिकेशन

इस लैपटॉप में दो साइज 13.8-इंच (2304 × 1536 पिक्सल) और 15-इंच (2496 × 1664 पिक्सल) मिलते हैं। इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 7 268V प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 32GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक Gen 4 SSD स्टोरेज मिलती है। यह Windows 11 Pro पर चलता है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में थंडरबोल्ट 4 के साथ दो USB टाइप-C पोर्ट, एक सरफेस कनेक्ट पोर्ट और एक सरफेस प्रो कीबोर्ड पोर्ट शामिल हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 7 मिलता है।

Microsoft Surface Pro लैपटॉप स्पेसिफिकेशन

इस लैपटॉप में 120Hz तक की डायनामिक रिफ्रेश रेट वाली 13 इंच की पिक्सेलसेंस फ्लो डिस्प्ले है, जिसमें LCD और OLED दोनों विकल्प हैं। यह 2880 × 1920 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। यह 900 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन डॉल्बी विजन IQ सर्टिफिकेशन के साथ आती है और इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है।

इसमें सर्फेस के समान रैम, प्रोसेसर और स्टोरज मिलती है। यह Windows 11 Pro पर चलता है। इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन X एलीट चिपसेट का विकल्प भी चुन सकते हैं।लैपटॉप में 1440p क्वाड एचडी सरफेस स्टूडियो फ्रंट-फेसिंग कैमरा और 10-मेगापिक्सल अल्ट्रा एचडी रियर-फेसिंग कैमरा है। यह विंडोज हैलो-आधारित फेशियल ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करता है। यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Created On :   1 Feb 2025 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story