Salman Khan Farm House Attack: सलमान खान के फार्म हाउस पर हुए हमले में शामिल आरोपियों को मिली जमानत, कोर्ट नहीं जुटा पाया ठोस सबूत
- सलमान खान के फार्म हाउस पर हुआ था हमला
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने हमलावरों को दी जमानत
- कोर्ट सबूत जुटाने में असमर्थ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पनवेल में स्थित फार्म हाउस पर जनवरी 2024 को दो लोगों ने जबरदस्ती घुसने का प्रयत्न किया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सलमान के फार्म हाउस पर हमला करने की साजिश करने वाले दो आरोपियों को जमानत दे दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि, आरोपियों के खिलाफ कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है। कोर्ट के अनुसार, जिस व्हॉट्सएप ग्रुप में सलमान खान के फार्म हाउस पर हमले की साजिश रची गई थी उसमें सिर्फ आरोपी मौजूद थे, इसके अलावा उनके अलावा कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है।
कोर्ट नहीं जुटा पाया ठोस सबूत
सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी वासपी महमूद खान उर्फ वसीम चिकना और गौरव विनोद भाटिया उर्फ संदीप बिश्नोई को गिरफ्तार किया । कोर्ट में बचाव पक्ष के वकील तनवीर अजीज पटेल और असित यशवंत चावरे ने दलील पेश की थी और कहा था कि, व्हॉट्सएप ग्रुप में होने की वजह से ही आरोपी करार नहीं दिया जा सकता है।
कहां हुई थी फायरिंग?
बता दें पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। दो शूटर्स ने बाइक पर सवार होकर उनके घर के बाहर 5 राउंड की फायरिंग की थी। इस मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
अगली फिल्म का इंतजार
वर्कफ्रंट पर सलमान खान की आखिरी सोलो फिल्म 2023 में 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म 'सिकंदर' का काफी बेसब्री इंतजार है। ऐसा माना जा रहा है कि, फिल्म इसी साल ईद के मौके पर आ सकती है। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।
Created On :   7 Feb 2025 5:16 PM IST