अपकमिंग फिल्म: विक्की कौशल की फिल्म छावा की एडवांस बुकिंग शुरू, मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर दी जानकारी, जानिए कब हो रही रिलीज

- विक्की कौशल की फिल्म छावा की एडवांस बुकिंग शुरू
- मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर दी जानकारी
- जानिए कब हो रही रिलीज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल की शूरुआत में बॉलीवुड के कई सारे बड़े स्टार्स की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं नए में अभी बॉलीवुड एक बड़ी हिट की आश कर रहा है। ऐसे में विक्की कौशल की फिल्म छावा पर हर किसी की नजर है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है। फिल्म में विक्की कौशन छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर में विक्की कौशल के दमदार अंदाज ने फैंस को काफी एक्साइटडेट कर दिया है। इसी के फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु कर दी गई है। मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
एडवांस बुकिंग हुई शुरु
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं मेडॉक फिल्मस ने फिल्म से रश्मिका का एक पोस्टर रिलीज किया है जिसमें एक्ट्रेस यशु बाई के किरदार में दिख रही हैं। इसी के साथ पोस्टर पर लिखा गा है कि, फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग शुरु। वहीं कैप्शन में लिखा- Ek rani, ek maa, ek shakti jo swarajya ke liye har agni-pariksha se guzri! Be a part of this historic tale—book your tickets today!
फिल्म छावा स्टार कास्ट
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। छावा में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के रोल प्ले कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में नजर आएं। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी छावा एक पीरियड ड्रामा है।
Created On :   9 Feb 2025 1:25 PM IST