Swapna Shastra: सपने में दिखाई देने वाली ये 5 चीजें हैं बेहद शुभ, देती हैं खुशखबरी का संकेत

- सपने में कई बार खून- खराबा देखते हैं
- कई बार सफेद हाथी सपने में देखते हैं
- सपने शुभ संकेत भी देते हैं और अशुभ भी
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर व्यक्ति को कभी ना कभी कोई ना कोई सपना जरूर आता है। कई बार सपने डरावने होते हैं और कई बार ऐसे जिन्हें आप भूल नहीं पाते और अपने आप में सुखद महसूस होता है। लेकिन, सपनों की दुनिया बहुत अलग होती है। ऐसे में कई बार खराब सपने अच्छा संकेत भी देते हैं। फिलहाल, हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में जो यदि आपके सपने में आती हैं तो आपके लिए अच्छ समय का संकेत मिलता है। स्वप्न शास्त्र में इनके बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
सपने में खून- खराबा देखना
कई बार सपने में आप खून- खराबा देखते हैं और ऐसे सपनों से मन घबराता है और नींद खुलते ही आप इस बारे में सोचते हैं कि आखिर ऐसा सपना क्यों आया। लेकिन, स्वप्न शास्त्र में इस तरह के सपने में काफी शुभ माना गया है और यह आपके अटके हुए कार्यों के जल्द पूरे होने का संकेत देता है।
सफेद हाथी का दिखाई देना
यदि आपको कभी भी सपने में सफेद हाथी नजर आता है तो यह भी शुभ स्वप्न माना गया है। यह आपको संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। यह इस ओर इशारा देता है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है और आप आने वाले समय में अमीर बन सकते हैं।
पेड़ पर चढ़ते हुए नजर आना
सपन में यदि आप खुद को किसी पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो इस स्वप्न को भी शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि, यह आपके करियर और कारोबार को ऊंचाई पर पहुंचने का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि आने वाले दिनों में आपको तरक्की मिल सकती है और धन लाभ भी मिल सकता है।
सपने में बारिश होते देखना
कई बार आप ऐसा सपना देखते हैं जिसमें बारिश हो रही होती है। स्वप्नशास्त्र शास्त्र अनुसार, ऐसे सपने आपको संकेत देते हैं कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा यह एक खूबसूरत जीवनसाथी के मिलने की ओर भी इशारा करता है।
खुद को घोड़े पर चढ़ते देखना
यदि कभी खुद को किसी घोड़े पर चढ़ते हुए देखते हैं तो इसे भी एक शुभ स्वप्न माना गया है। यह संकेत देता है कि आपकी आर्थिक स्थिति जल्द ही मजबूत होने वाली है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी उन्नति होने वाली है और यदि व्यापारी हैं तो लाभ होने वाला है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   18 Feb 2025 8:18 PM IST