Vaishakh Maas Upay: वैशाख माह में जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, घर में आएगी सुख- समृद्धि

- यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है
- माह में देवी की उपासना भी की जाती है
- पवित्र नदी या सरोवर में स्नान का महत्व है
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग का दूसरा माह वैशाख (Vaishakh) कई मायने में खास है, विशाखा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसको वैशाख कहा जाता है। शास्त्र में इसे मधुसूदन मास भी कहते हैं। इसे एक पवित्र माह के रूप में देखा जाता है और यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। इसके अलावा परशुराम और देवी की उपासना इस महीने में की जाती है। इस मास में व्रत, पूजा,दान, करने एवं किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने का लाभ मिलता है। इस माह के लिए कुछ चमत्कारी उपाय भी हैं, जिन्हें आजमाने से आपके जीवन में सुख- समृद्धि आती है।
इस माह में करें ये उपाय
- वैशाख मास में भगवान विष्णु या कृष्ण मंदिर जरूर जाएं और वहां घी या तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।
- वैशाख के महीने में गर्मी अधिक होती है। ऐसे में आप इस महीने में गरीब लोगों को चप्पल, छाता का दान करें।
- इस महीने में पानी की प्याउ लगाएं और राहगीरों को पानी की व्यवस्था करें।
- इस महीने में जलाशय सूखने लगते हैं जिससे पशु-पक्षी परेशान होते हैं। ऐसे में पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी रखना चाहिए।
- वैशाख माह में अपनी श्रद्धा अनुसार तिल, सत्तू, आम और कपड़े का दान करें।
- इस माह में कांस्य के पात्र में भोजन करें और खाट पर सोना चाहिए, ऐसा करने से इंसान की सभी बीमारियां खत्म हो जाती हैं।
- इस महीने में आने वाली अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी, अनाज या मिट्टी के बर्तन दान करें। गरीबों को खाना खिलाएं और कपड़े या छाता दा करें। इससे जीवन में सुख- समृद्धि आती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   19 April 2025 6:36 PM IST