मासिक दुर्गाष्टमी में कैसे करे मां दुर्गा को प्रसन्न , जानिए पूजा विधि और व्रत कथा

मासिक दुर्गाष्टमी को हर माह में मनाया जाता है, हिंदू धर्म में इसकी अलग विशेषता है। मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हर महिने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन किया जाता है। आषाढ़ मास की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 17 जुलाई को होगा। यह व्रत मां दुर्गा को खुश करने के लिए किया जाता है अगर सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा की जाए तो सारी मनोकामनाए मां दुर्गा द्वारा पूर्ण की जाती हैं।
क्या हैं लाभ मासिक दुर्गाष्टमी के...
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना करनी चाहिए, इस दिन व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि, प्रदान करती हैं। दुर्गाष्टमी व्रत से घर में खुशियों और पैसों का आगमन होता है।
मासिक दुर्गाष्टमी शुभ तारीख
आषाढ़ मास की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 17 जुलाई को होगा। अष्टमी तिथि के दिन को पंचाग में महाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है ।
कैसे करें दुर्गाष्टमी की पूजा
- मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें
- लाल वस्त्र बिछा कर उस पर मां दुर्गा की प्रतीमा रखे
- सिंदुर और अक्षत चढ़ाए
- भोग में फल और मिठाई चढ़ाए
- दुर्गा चलीसा का पाठ करे साथ में धूप और दीपक भी जलाएं
कथा दुर्गा अष्टमी की
शास्त्रों में ऐसा लिखा है कि बहुत समय पूर्व धरती पर असुरों की शक्तिशाली
बहुत बढ़ गई थी और वह स्वर्ग की ओर बढ़ने लगे। असुरों ने कई देवताओं को मार दिया और स्वर्ग में तेहेश- नेहेश कर दिया। महिषासुर इन सब असुरों में सबसे शक्तिशाली था। भगवान ब्रह्मा, विष्णु, शिव ने मिल कर मां दुर्गा को निर्माण किया। प्रतेक देवताओं द्वारा देवी दुर्गा को विशेष हथियार दिया गया। इसके बाद मां दुर्गा ने धरती पर असुरों का विनाश किया। मां दुर्गा सारे असुरों को मारकर उनका अंत किया। तब से चला आ रहा है दुर्गा अष्टमी।
Created On :   17 July 2021 11:14 AM IST