March 2025 Vrat/Tyohar: होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक मार्च महीने में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

- भाई दूज और रंग पंचमी इसी महीने में हैं
- इसी महीने में वि.सं 2082 की शुरुआत होगी
- चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा पर्व भी आएगा
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मार्च का महीना आज यानि कि शनिवार से शुरू हो गया है और यह महीना हिन्दू व्रत और त्योहारों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसी महीने में रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। फुलेरिया दूज, भाई दूज और रंग पंचमी के अलावा इस महीने में आमलकी एकादशी, शीतला अष्टमी, पापमोचिनी एकादशी जैसे व्रत आएंगे। इसी महीने में वि.सं 2082 की शुरुआत होगी यानि कि चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा का पर्व भी इसी महीने में मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि मार्च में कौन-कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे और उनकी तिथियां क्या हैं?
दिनांक | दिन | व्रत और त्योहार |
01 मार्च 2025 | शनिवार | फुलैरा दूज |
03 मार्च 2025 | सोमवार | विनायक चतुर्थी |
07 मार्च 2025 | शुक्रवार | होलाष्टक प्रारंभ |
10 मार्च 2025 | सोमवार | आमलकी एकादशी |
11 मार्च 2025 | मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत |
13 मार्च 2025 | गुरुवार | होलिका दहन |
14 मार्च 2025 | शुक्रवार | चंद्र ग्रहण |
15 मार्च 2025 | शनिवार | चैत्र माह शुरू, खरमास प्रारंभ |
16 मार्च 2025 | रविवार | होली भाई दूज पर्व |
17 मार्च 2025 | सोमवार | संकष्टी गणेश चतुर्थी |
19 मार्च 2025 | बुधवार | रंगपंचमी |
20 मार्च 2025 | गुरुवार | एकनाथ षष्ठी |
21 मार्च 2025 | शुक्रवार | भानु सप्तमी |
22 मार्च 2025 | शनिवार | शीतलाष्टमी |
23 मार्च 2025 | रविवार | ऋषमभदेव जयंती |
25 मार्च 2025 | मंगलवार | पापमोचनी एकादशी, कर्मादेवी जयंती |
27 मार्च 2025 | गुरुवार | प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि |
29 मार्च 2025 | शनिवार | फाल्गुन अमावस्या |
30 मार्च 2025 | रविवार | गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि प्रारंभ |
31 मार्च 2025 | सोमवार | गणगौर पूजा, ईद-उल-फितर |
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   1 March 2025 6:19 PM IST