Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 3 चीजें, भोले की कृपा से सभी बाधाएं होंगी दूर

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 3 चीजें, भोले की कृपा से सभी बाधाएं होंगी दूर
  • महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 यानि कि आज है
  • भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है
  • दूध, दही, शहद आदि चीजें शिवलिंग पर चढ़ाई जाती हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोलेनाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। हर वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जो कि इस वर्ष 26 फरवरी 2025 बुधवार यानि कि आज है। इस दिन व्रत रखने के साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा जाती है।

पूजा के दौरान वैसे तो दूध, दही, शहद आदि चीजें शिवलिंग पर चढ़ाई जाती हैं। लेकिन, इनमें से तीन चीजों को बेहद खास माना गया है। कहा जाता है कि, शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से महादेव की कृपा मिलती है और आपकी सभी बाधाएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

शिवजी को चढ़ाएं बेलपत्र

बेलपत्र बड़ी ही आसानी से मिल जाते हैं और शिवजी को यह काफी प्रिय हैं। इसके बिना शिवजी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए महाशिवरात्रि के खास दिन शिवजी को बेलपत्र अवश्य ही अर्पित करें। लेकिन, ध्यान रहे कि तीन पत्ते जुड़े हुए होना चाहिए, क्योंकि त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना गया है। साथ ही ये शिवजी के त्रिशूल को भी दर्शाते हैं।

शिवजी को चढ़ाएं भस्म

आपने मप्र के उज्जैन में स्थि​त महाहाल की भस्म आरती के बारे में सुना होगा। कहा जाता है कि, शिवजी को भस्म अतिप्रिय है और यह उनका आभूषण माना गया है। ऐसे में यदि आप महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भस्म चढ़ाते हैं तो इससे आपको सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है। लेकिन, ध्यान रहे धार्मिक मान्यता के अनुसार केवल पुरुष ही शिवलिंग पर भस्म अर्पित कर सकते हैं।

शिवजी को चढ़ाएं रुद्राक्ष

भगवान शिव को रुद्राक्ष भी काफी प्रिय है और इसलिए आप महाशिवरात्रि के पावन दिन शिवजी को रुद्राक्ष जरूर चढ़ाएं। रुद्राक्ष को शिव जी का प्रतीक माना जाता है। पुराणों के अनुसार, एक बार ध्यान करते हुए शिव जी की आंखों से आंसू गिरे और धरती पर गिरते ही इन आंसुओं ने रुद्राक्ष के वृक्षों को जन्म दिया। यदि आप शिवजी को रुद्राक्ष चढ़ाते हैं तो आपको सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Feb 2025 11:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story