हत्या: घर में मिला महिला का शव, सिर पर चोट के निशान

घर में मिला महिला का शव, सिर पर चोट के निशान
  • उमरेठ थाना क्षेत्र के गुरैय्याथर की घटना
  • महिला के घर पर मिला उसका शव
  • पुलिस ने पीएम के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया

डिजिटल डेस्क, उमरेठ/परासिया। उमरेठ थाना क्षेत्र के गुरैय्याथर में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव उसके घर पर मिला है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने पीएम के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। संदेह के आधार पर पुलिस एक नाबालिग से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय उर्मिला पति टिंकू सरयाम का पति और बेटा नागपुर में रहकर काम करते है। उर्मिला अकेली रहती थी। जिसका शव शुक्रवार सुबह उसके घर पर मिला है। उर्मिला के सिर पर चोट के निशान मिले है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उर्मिला ने गुरुवार रात गुमाई निवासी बहन प्रर्मिला को फोन कर बताया था कि गांव के एक लडक़े ने उसे जबरन शराब पिला दी है। वह अपने बेटे को फोन लगा रही थी, लेकिन फोन नहीं लग रहा था। उर्मिला ने बहन से कहा था कि वह बेटे से बात करा दे।

तब प्रर्मिला ने कांफ्रेंस में लेकर उर्मिला से उसके बेटे की बात करानी चाही थी, लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह उर्मिला का शव घर पर मिला था। थाना प्रभारी विजय राव माहोरे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Created On :   23 March 2024 3:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story