क्लास टॉपर को दूसरे बच्चे की मां ने जहर देकर मार डाला

डिजिटल डेस्क, पुडुचेरी। एक चौंकाने वाली घटना में आठवीं कक्षा की एक छात्रा की मां ने उसके सहपाठी को जहर देकर मार डाला, जिसने परीक्षा में टॉप किया था। घटना पुडुचेरी के कराईक्कल की है। मृतक, बालामणिकंदन, नेहरू नगर, कराईक्कल के एक निजी स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था और उसने कक्षा में टॉप किया था। पुलिस ने उसके सहपाठी की मां विक्टोरिया सहयारानी को गिरफ्तार किया है। कराईकल पुलिस के मुताबिक, महिला को बालमणिकंदन से जलन होती थी, जिसने उसकी बेटी को दूसरे स्थान पर धकेलते हुए कक्षा में टॉप किया था।
मृतक लड़का राजेंद्रन और मालती का बेटा है जो पुडुचेरी के कराईक्कल में नेहरू कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने बताया कि विक्टोरिया सहयारानी शनिवार को स्कूल पहुंची थी और लड़के को कोल्ड ड्रिंक भेंट की थी। हालांकि, घर पहुंचने के बाद लड़के को लगातार उल्टी होने लगी और उसने अपने माता-पिता से कहा कि उसे विक्टोरिया सहयारानी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई है।
लड़के के माता-पिता ने कहा कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह उसकी जान नहीं बचा सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला हुआ था और जानबूझकर बालामणिकंदन को मारने के लिए दिया गया था। पुलिस ने विक्टोरिया सहयारानी को गिरफ्तार कर लिया और उसने पुलिस को बताया कि उसे बालामणिकंदन से जलन होती थी क्योंकि वह हमेशा क्लास टॉपर बन जाता था जबकि उसकी बेटी केवल दूसरे स्थान पर ही पहुंच पाती थी। विक्टोरिया सहयारानी को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
(आईएएनएस)
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   4 Sept 2022 5:30 PM IST